Home डेयरी Cow Milk Production: गाय का दूध उत्पादन 30 फीसद तक बढ़ाने के लिए इस तरह आहार खिलाएं
डेयरी

Cow Milk Production: गाय का दूध उत्पादन 30 फीसद तक बढ़ाने के लिए इस तरह आहार खिलाएं

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता है, मुनाफा उतना ज्यादा बढ़ता है. इसलिए गाय का दूध बढ़ाने के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए, ताकि ज्यादा दूध का उत्पादन मिले और मुनाफा भी अच्छा मिल सके. एक्सपर्ट का कहना है कि गाय को संतुलित आहार देना चाहिए. इससे ज्यादा दूध उत्पादन मिलना आसान हो जाएगा. एक्सपर्ट का कहना है कि गाय को संतुलित और पौष्टिक आहार देने से उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जब उसकी हैल्थ अच्छी होगी तो फिर दूध उत्पादन ज्यादा मिलना तय है.

ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि गाय को किस तरह का आहार खिलाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन​ मिले. एक्सपर्ट कहते हैं कि गाय को हरा चारा, सूखा चारा दाना, प्रोटीन युक्त आहार, खनिज और सप्लीमेंट दें. साथ ही हमेशा साफ और ठंडा पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं.

क्या खिलाएं, जानें यहां
हरे चारे में 20 से 25 किलो बरसीम, जई, नेपियर घास खिलाएं.

सूखे चारे में रोजाना 5 से 6 किलो गेहूं का भूसा, धान का भूसा, चने का भूसा और मक्का भूसा खिला सकते हैं.

दाना के तौर पर मक्का दाना, जौ, चोकर, खली (सरसों/सोयाबीन) और थोड़ी मात्रा में गुड़ भी खिलाना चाहिए.

प्रोटीन वाले आहार में सोयाबीन खली, मूंगफली खली, सरसों खली और अलसी खली एक से दो किलो खिलाई जाती है.

मिनरल मिक्सचर नमक (रॉक साल्ट), कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ए डी ई रोजाना दें.

दूध बढ़ाने के लिए समय पर खाना और पानी देने की आदत डालें.

समय पर टीकाकरण और कृमिनाशक दवा दें.

इसके अलावा गाय को साफ, सूखा और हवादार जगह पर रखें.

दूध बढ़ाने के लिए वैकल्पिक के तौर पर 100-200 ग्राम रोजाना गुड़ दे सकते हैं.

मेथी दाना 50-100 ग्राम रोज भिगोकर दें. अलसी 50-100 ग्राम रोजाना दें.

कलौंजी 20-30 ग्राम रोजाना खिलाएं. हल्दी 10-20 ग्राम रोजाना दें.

ये सभी चीजें गाय के सामान्य आहार के साथ अतिरिक्त रूप से दें.

वहीं कुछ चीजों से बचें. जैसे गाय को फफूंद लगा चारा न दें.

सड़ा-गला खाना न दें. गाय प्लास्टिक न खा पाए. नशीली चीजें न दें. अधिक यूरिया का उपयोग न करें.

एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्भवती गाय और दूध देने वाली गाय का आहार अलग रखें.

अचानक आहार न बदलें, धीरे-धीरे बदलाव करें.

फफूंद लगा या बासी चारा, दाना न दें.

निष्कर्ष
गाय को तनावमुक्त वातावरण दें. याद रखें कि संतुलित आहार, सही देखभाल और नियमित प्रबंधन से गाय का दूध उत्पादन 20-30 फीसद तक बढ़ाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...