Home पशुपालन Cow: गाय दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटते नजर आए तो हो जाएं सावधान
पशुपालन

Cow: गाय दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटते नजर आए तो हो जाएं सावधान

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालकों ने इस बात को नोटिस किया होगा कि उनकी गाय दीवार वगैरह चाटती है. यदि ऐसा है तो ये सावधान हो जाने की जरूरत है. क्योंकि गाय बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती है तो ये नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि इससे गाय को कई तरह की परेशानी हो सकती है. जिससे उसका इलाज कराने पर आपकी पशुपालन की लागत बढ़ जाएगी. वहीं अगर समय रहते ही इसका उपाय कर लिया जाए तो फिर दिक्कत नहीं होगी. क्योंकि कुछ कमियों की वजह से ऐसा होता है, बस उसकी जानकारी होना जरूरी है.

एक्सपर्ट का कहना है कि यदि गाय बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती नजर आए तो इसे साधारण आदत न समझें. क्यों​कि ये कमी का संकेत हैं. जिन कमियों के संकते हैं, उन्हें पहचाने और उसे दूर करें. यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो पशु चिकित्सक से संपर्क करके इस समस्या का रास्ता ढूंढें.

कारण क्या है इसका
▶️ इसका मुख्य कारण मिनरल की कमी खासकर नमक, फॉस्फोरस, ट्रेस मिनरल्स की कमी है.

▶️ वहीं संतुलित आहार और हरा चारा, भूसा की कमी के कारण भी ऐसा होता है.

▶️ यदि गाय लंबे समय तक भूखी है तो इससे भी वो बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती नजर आएगी.

▶️ कृमि यानि कीड़ों के संक्रमण के कारण भी ऐसा होता है.

▶️ बोरियत, तनाव या पर्याप्त जगह का अभाव होता तब भी गाय बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती नजर आती है.

▶️ स्वच्छ पानी की कमी यानि गंदा पानी पीने से भी ऐसा होता है.

क्या नुकसान हो सकता है?
▶️ यदि गाय बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती है तो इससे दूध उत्पादन में कमी हो जाती है.

▶️ पाचन संबंधी समस्याएं होना आम बात है.

▶️ वहीं मिट्टी खाने से संक्रमण, पेट में रूकावट या जहरीला प्रभाव पड़ता है.

▶️ शरीर में कमजोरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी नजर आती है.

▶️ बछड़े के विकास पर भी बुरा असर पड़ता है.

बचाव और समाधान
▶️ इसके लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा और अच्छा भूसा दें.

▶️ पशु को मिनरल मिक्सचर की कमी नहीं होनी चाहिए.

▶️ रोजाना मिनरल मिक्सचर और नमक जरूर दें.

▶️ संतुलित आहार दें, जिसमें चारा, दाना सही अनुपात होना चाहिए.

▶️ नियमित कृमिनाशक (Deworming) कराएं.

▶️ पशु को खुला वातावरण, साफ-सफाई और पर्यापत जगह दें.

▶️ हमेशा स्वच्छ और ताजा पानी उपलव्ध कराएं.

निष्कर्ष
यदि गाय बार-बार दीवार, मिट्टी या खूंटा चाटती नजर आए तो बताए गए तरीकों को अपनाना शुरू कर दें. जिससे गाय की ये समस्या खत्म हो जाएगी और पशुपालन में नुकसान नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: केचुआ खाद खरीदिए सरकार देगी आपको आर्थिक मदद, एक एकड़ के लिए मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. हरियाणा में किसानों को जैविक खाद के इस्तेमाल के लिए...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

Animal Disease: एफएमडी की रोकथाम के सिस्टम को किया जाएगा मजबूत, नेशनल लेवल पर होंगे ये काम

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार ने आईसीएआर-राष्ट्रीय पशु...

पशुपालन

Pashu Mela: एमपी में होने वाले पशुपालक सम्मेलन में उन्नत नस्ल के पशुओं का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने का सपना देख रही...