Home डेयरी Milk Production: पशु के चारे में क्या होता है ड्राई मैटर, इसके क्या हैं फायदे, जानें यहां
डेयरी

Milk Production: पशु के चारे में क्या होता है ड्राई मैटर, इसके क्या हैं फायदे, जानें यहां

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में पशुओं से ज्यादा उत्पादन लेने के लिए पशुपालक भाई कई जतन करते हैं लेकिन एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन की सटीक जानकारी के बिना पशुपालक भाई अच्छा उत्पादन नहीं ले सकते हैं. जबकि बेहतर उत्पादन लेने के लिए जरूरी है कि एक्सपर्ट की सलाह को भी माना जाए और पशुओं को क्या खिलाना है? कब खिलाना है? कैसे खिलाना है? इन तमाम बातों की जानकारी कर ली जाए. इससे बेहतर उत्पादन मिलेगा और पशुपालकों को डेयरी फार्मिंग के काम में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा.

डेयरी फार्मिंग के काम में पशुओं के चारे में ड्राई मैटर के बारे में तो आपने कभी ना कभी सुना ही होगा. ड्राई मैटर का मतलब चारे में मौजूद पानी को छोड़कर बाकी ठोस पदार्थ हैं. अगर इसे आसान शब्दों में समझा जाए तो यह चारे का वो हिस्सा है जिसमें पोषक तत्व होते हैं. पोषक तत्वों से आप समझ ही गए होंगे कि यह पशुओं के लिए कितना जरूरी होता है और इससे दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है. जबकि पशुओं को चुस्त और दुरुस्त रखने में भी ड्राई मैटर बेहद ही जरूरी होता है.

चारे में कितना होता है ड्राई मैटर
बता दें कि पशुओं को जीवित रहने बढ़ने और दूध उत्पादन जैसे कामों के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो चारे के ड्राई मैटर में मौजूद होते हैं. चारे में नमी की मात्रा पोषक तत्वों की मात्रा को प्रभावित करती है, लेकिन पशुओं के पोषक तत्व सीधे नमी से नहीं मिलते हैं. यदि किसी चारे में 80 फीसद नमी है तो उसका ड्राई मैटर 20 परसेंट होगा. चारे में ड्राई मैटर की मात्रा को ओवन में सुखाकर यह अन्य तरीकों से भी निर्धारित किया जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि चारे में ड्राई मैटर की मात्रा को जानना भी बेहद ही जरूरी है. ताकि पशु को उसकी आवश्यकता के अनुसार सही मात्रा में पोषक तत्व मिल सके.

ड्राई मैटर के फायदे क्या हैं
ड्राई मैटर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और खनिज जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पशुओं के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं. हरे चारे में सूखे चारे की तुलना में ज्यादा पचने वाले गुण होते हैं लेकिन सूखे चारे की उचित मात्रा पशुओं को जरूरी पोषक तत्व देती है. ड्राई मैटर उचित मात्रा पशुओं को मिलता है तो उउसकी दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ जाती है. जबकि वजन बढ़ाने और साथ ही प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है. बता दें कि मोटे चारे में मौजूद फाइबर पशुओं के पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Fat: दुधारू पशुओं में दूध और फैट की मात्रा बढ़ाना है बेहद आसान

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई दूध से ज्यादा होती...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: थन में दूध भरा है, फिर भी बाहर नहीं आ रहा तो ये एक बीमारी है

नई दिल्ली. यदि आपका पशु स्वस्थ है तो इसका मतलब है कि...

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
डेयरी

El Nino के असर से घट सकता है पशुओं का दूध उत्पादन

नई ​दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...