Home डेयरी Dairy: घर पर देसी टॉनिक तैयार करके पशुओं को ​10 दिनों तक पिलाएं, दूध बढ़ेगा और ये दिक्कतें भी होंगी दूर
डेयरी

Dairy: घर पर देसी टॉनिक तैयार करके पशुओं को ​10 दिनों तक पिलाएं, दूध बढ़ेगा और ये दिक्कतें भी होंगी दूर

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई के लिए बेहद ही जरूरी है कि जो भी दुधारू पशु पाले जाएं, चाहे वो गाय हो या भैंस उसका दूध उत्पादन अच्छा मिलता रहे. अगर दूध उत्पादन कम हो जाता है तो फिर इससे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होने लगता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि दूध उत्पादन कम होने की वजह कई हैं. अक्सर पशुओं का लिवर खराब होने की वजह से भी दूध उत्पादन कम हो जाता है. पशु के लिवर में किसी तरह की कोई परेशानी आ जाती है. जिससे दूध उत्पादन कम हो जाता है.

पशुओं के लिवर संबंधित समस्या का इलाज करने के लिए कई ऐसी दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं जिससे पशु ठीक हो जाता है और दूध उत्पादन बढ़ जाता है लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे पशु के लिए देसी लिवर टॉनिक घर पर तैयार किया जा सकता है और इससे बेहद कम खर्चे में आप पशुओं का लिवर ठीक कर सकते हैं. इससे आपको दूध उत्पादन बेहतर मिलेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस देसी लिवर टॉनिक को आप अपने घर पर खुद से ही बना सकते हैं.

क्या हैं देसी लिवर टॉनिक देने के फायदे
अगर आप यहां बताए जाने वाले देसी लिवर टॉनिक का इस्तेमाल पशुओं के लिए करते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि पशु के गोबर में दाना नहीं आएगा. असल में अक्सर पशु गोबर में दाना करते हैं. ये इस बात का संकेत है कि पशु का लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है. वहीं पशु अगर सही से जुगाली नहीं कर रहा है तो लिवर टॉनिक दी जाती है. इस लिवर टॉनिक को देने से पशु जुगाली करने लगेगा. क्योंकि जब पशु जुगाली करता है तो वह शरीर से मजबूत होता है. अगर जुगाली न करे तो उसे कई तरह की परेशानी हो जाती है. अगर आप पशु को देसी लिवर टॉनिक पिलाते हैं तो फिर इस तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी.

इस तरह तैयार करें देसी टॉनिक
बता दें कि आप किसी भी पंसारी की दुकान से कुछ देसी जड़ी बूटियों और उन्हीं से पशुओं के लिए लिवर टॉनिक बना लें. इसके लिए आपको पंसारी की दुकान से ढाई सौ ग्राम बड़ी हरण की जरूरत पड़ेगी. वहीं इतनी ही मात्रा में आपको सूखा आंवला लेना होगा. ढाई सौ ग्राम बहेड़ा और 100 ग्राम अजवाइन की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा 100 ग्राम काला नमक भी इसमें ऐड करना होगा. इन सब चीजों को अच्छी तरह से पीस के इसकी 10 खुराक तैयार कर लें. यहां इस बात को याद रखें कि अगर आपका पशु हैल्दी है तब उसे आपको 10 खुराक देना है. वहीं अगर पशु कम वजन रखता है या कमजोर है तो आप उसको 12 से 14 खुराक देनी है. हर दिन शाम के समय में पानी मिलाकर 10 दिन तक दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...