Home पशुपालन Animal Husbandry: क्यों जरूरी है चारा मशीन की सफाई, क्या है सफाई का तरीका, जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: क्यों जरूरी है चारा मशीन की सफाई, क्या है सफाई का तरीका, जानें यहां

चारा मशीन की तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की सेहत का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है. अगर उनकी सेहत खराब हो गई तो इससे उत्पादन में कमी आ जाती है. उत्पादन में कमी आने का सीधा सा मतलब है कि पशुपालन में आपको भारी नुकसान होने लगेगा. अगर आप चाहते हैं कि पशुपालन के काम में नुकसान ना हो हर तरह से फायदा ही हो तो पशुओं की सेहत का ख्याल जरूर रखें तभी डेरी फार्मिंग के काम में आपको मुनाफा मिल सकेगा. बताते चलें कि पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए कई कामों को करना पड़ता है. पशुओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए आपको चारा मशीन को भी साफ रखना पड़ेगा.

बता दें कि पशुओं की सेहत अक्सर बीमारी की वजह से खराब हो जाती है और यह बीमारी कई वजह से हो सकती है. कई बार दूषित चारा दूषित पानी खाने और पीने से भी पशुओं को बीमारी होती है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को बीमारी होने का खतरा दूषित चारा मशीन की वजह से भी होती है. इसलिए पशुपालक भाइयों को चारा मशीन की साफ सफाई करना चाहिए, नहीं तो पौष्टिक चारा भी इसमें दूषित हो जाएगा और फिर पशुओं को बीमारी हो जाएगी. एक्सपर्ट का कहना है कि पौष्टिक चारा सबसे ज्यादा चारा मशीन की वजह से ही दूषित होता है.

हैल्थ खराब होगी, दूध उत्पादन घटेगा
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अक्सर पशुपालक भाई यह सवाल करते हैं कि चारा मशीन की सफाई क्यों करना चाहिए? एक्सपर्ट का कहना है कि पौष्टिक चार देने के बावजूद अगर चारा मशीन गंदी है तो फिर इसे कोई फायदा नहीं होगा. पौष्टिक चारा दूषित चारे में तब्दील हो जाएगा और इससे पशुओं को नुकसान होगा. इसलिए पशुओं की चारा मशीन को साफ करना बेहद जरूरी होता है. वहीं अगर मशीन साफ नहीं है और पशु से इसे निकलने वाला दूषित चारा खाता है तो इससे उसके स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों पर असर पड़ेगा. स्वास्थ्य खराब होगा और उत्पादन में कमी आएगी.

ऐसे करें सफाई
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि इसलिए जब भी मशीन में चारा काटें तो उससे पहले मशीन को अच्छी तरह से साफ कर लें. मशीन में लगी धूल और जीवाणु को साफ करना बेहद जरूरी होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं की चारा मशीन को धोने के लिए पहले सिस्टम से सभी बच्चे हुए फीड को हटाकर पेन, कुंड, या ट्यूब और हॉपर को खाली कर लेना चाहिए. इसके बाद साइलो को पूरी तरह से खाली कर लें फिर मशीन की साफ—सफाई करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...