Home पशुपालन Animal News: गर्मी के दिनों में पशुओं को हो जाए दस्त तो आम से कर सकते हैं इलाज, पढ़ें तरीका
पशुपालन

Animal News: गर्मी के दिनों में पशुओं को हो जाए दस्त तो आम से कर सकते हैं इलाज, पढ़ें तरीका

murrah buffalo livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. पशुपालन में एक नहीं कई समस्याओं से पार पाना पड़ता है. तभी पशुपालन कामयाबी के साथ किया जा सकता है और इससे कमाई भी की जा सकती है. अगर पशुपालन में सफलता हासिल करनी है तो इसके लिए जरूरी है कि सभी चीजों की जानकारी पशुपालन करने वालों को होनी चाहिए. आपको बता दें कि अक्सर पशुओं को दस्त हो जाता है और इसकी वजह से उन्हें निर्जलीकरण, कमजोरी, बुखार और आंतों में खराबी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इतना ही नहीं गंभीर मामलों में दस्त से पीड़ित पशुओं की मौत भी हो जाती है. इसे एक झटके में हजारों रुपए का नुकसान पशुपालक हो जाता है.

इसलिए पशुओं की दस्त की समस्या से बचाना पड़ता है. अक्सर आपने देखा होगा कि पशु पतला गोबर करने लगते हैं. इसी को ही दस्त कहा जाता है और वह कमजोर हो जाते हैं. उन्हें ज्यादा प्यास लगने लगती है. जबकि उनका पिछला धड़ भी कमजोर हो जाता है. इससे पशुओं को खड़े होने में भी दिक्कतें आती हैं. इस समस्या का इलाज आप देसी तरीके से कर सकते हैं. इसके लिए एक फल की जरूरत पड़ेगी. अगर गर्मी में यह परेशानी हो तो अब तुरंत इस फल से पशु का इलाज कर सकते हैं.

आम से किया जा सकता है दस्त का इलाज
आम के सीजन में आम कौन नहीं खाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि आम के अंदर जो गुठली होती है और उस गुठली के अंदर एक सफेद कलर का बीज होता है, जिससे पशुओं की दस्त की समस्या को दूर किया जा सकता है. जी हां, आपने सही पढ़ा. आम के अंदर कई गुणकारी तत्व होते हैं. जिससे पशुओं की इस समस्या को दूर किया जा सकता है. ये न सिर्फ मीठा होता है बल्कि इसकी गुठली भी फायदेमंद होती है. एक कहावत है कि आम के आम गुठलियों के दाम, जिन पशुपालक भाइयों के पशु को दस्त की समस्या है उनके लिए यह कहावत बिल्कुल सटीक है. अगर पशुपालक इससे इलाज करें तो समस्या दूर हो जाएगी.

जो भी समस्या है, हो जाएगी दूर
इसके लिए कुछ ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस आठ-दस आम की गुठली लेनी है और उसके अंदर से सफेद वाला बीज वाला हिस्सा निकाल लेना है. फिर इसे बारीक कूट लेना है. जब इसका पाउडर बन जाए तो इसके बाद इसे पानी में घोलकर पशुओं को पिला देना है. सिर्फ दो खुराक में ही पशु को कितना भी पतला दस्त हो रहा है वह ठीक हो जाएगा. पशु की समस्या दूर हो जाएगी और अगर पशु दूध उत्पादन कम कर रहा है तो उसका दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा. वहीं दस्त के दौरान जो भी समस्याएं हो भी दूर हो जाएंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...