Home डेयरी Dairy: NDDB के कार्यक्रम में उत्पादन लागत कम करने पर दिया गया जोर, बताया कहां है सुधार की जरूरत
डेयरी

Dairy: NDDB के कार्यक्रम में उत्पादन लागत कम करने पर दिया गया जोर, बताया कहां है सुधार की जरूरत

महिलाओं को किया गया सम्मानित.

नई दिल्ली. एनडीडीबी के डायमंड जुबली समारोह के हिस्से के रूप में, तेलंगाना के मुलुकानूर महिला सहकारी डेयरी में सहकारी समृद्धि पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया. यह समारोह, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के साथ मेल खाते हुए, एनडीडीबी की भारत के डेयरी सेक्टर में छह दशकों की सेवा और सहकारी आंदोलन को मजबूत करने में इसकी अग्रणी भूमिका को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया था. जिसमें तमाम लोगों ने अपने विचार रखे. सीनियर जनरल मैनेजर (सीएस), एनडीडीबी डॉ. वी श्रीधर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक नेतृत्व और रचनात्मक प्रबंधन को सहकारी समितियों के विकास के लिए एक साथ होना चाहिए.

इस दौरान रविंदर राव, अध्यक्ष, राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक संघ, ए. प्रभीन रेड्डी, अध्यक्ष, मुलुकानूर सहकारी ग्रामीण क्रेडिट और मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड, जी. अमित रेड्डी, अध्यक्ष, तेलंगाना डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड, डॉ. वी. श्रीधर, सीनियर जनरल मैनेजर (सीएस), एनडीडीबी, बी और पशुपालन और सहकारिता विभाग के अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मेहमानों ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत को कम करने, आपूर्ति श्रृंखला की क्षमता में सुधार करने, किसान सेवाओं को मजबूत करने और दीर्घकालिक स्थिरता के लिए मजबूत ब्रांड बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

वी श्रीधर ने कहा कि इससे किसानों को मजबूती मिलेगी. उनकी इनकम बढ़ेगी. उनको ज्यादा फायदा होगा.

मुलुकानूर महिला सहकारी डेयरी की अध्यक्ष बी. धनास्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और आजीविका को मजबूत करने में एनडीडीबी के 22 वर्षों के काम की सराहना की. साथ ही समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया.

रोमी जैकब, क्षेत्रीय प्रमुख, एनडीडीबी दक्षिण क्षेत्र, ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, सहकारी नेताओं, सरकारी अधिकारियों और विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित संस्थानों के योगदान की सराहना की. कहा कि एनडीडीबी सहकारी समितियों के माध्यम से सामूहिक समृद्धि के प्रति प्रतिबद्ध है.

एक विशेष सम्मान समारोह में मिल्क यूनियनों और संघों को NDDB के साथ उनके लंबे समय के संबंध के लिए सम्मानित किया गया.

जबकि डेयरी किसानों और समाजों को उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए. विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संचालित मॉडल, के ग्रामीण समृद्धि में परिवर्तनकारी भूमिका को प्रदर्शित किया।

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...