Home सरकारी स्की‍म Scheme: सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए दे रही है आर्थिक मदद, महिलाओं के लिए भी शुरू की है योजना
सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए दे रही है आर्थिक मदद, महिलाओं के लिए भी शुरू की है योजना

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर किसान इस सवाल को करते हैं कि अगर कोई भी किसान भाई डेयरी फार्म खोलना चाहे तो उसके लिए सरकार की तरफ से कौन सी योजना चलाई जा रही है? अगर आप हरियाणा के निवासी हैं तो आपको सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए मदद करती है. ऐसे में आप हरियाणा सरकार की मदद को लेकर डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. आपको बता दें कि दूध की डिमांड बढ़ रही है और लोग अच्छी क्वालिटी का दूध खरीदना चाहते हैं. जिसको लेकर अच्छी खासी कीमत देने को तैयार रहते हैं. ऐसे में आप डेयरी फार्मिंग के काम से अच्छी कमाई कर सकते हैं.

बात की जाए योजना की तो इसके लिए सरकार ने अनुसूचित जाति के किसानों के लिए योजना शुरू की है. अगर अनुसूचित जाति के लोग दो से तीन पशुओं से डेयरी फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए पशुओं पर जितना खर्च आएगा, सरकार 50 फीसदी तक उस पर सब्सिडी देगी. मान लीजिए कि आप दो लाख रुपए लगाकर डेयरी फार्म का काम शुरू कर रहे हैं तो सरकार आपको एक लाख रुपए की सब्सिडी देगी और बाकी एक लाख रुपए खुद लगाना होगा.

ब्याज खुद देगी सरकार
कोई पशु पालक अगर अनुसूचित जाति में नहीं आता है तो उसे सामान्य वर्ग में काउंट किया जाता है. उसके लिए 4 से 10 भैंसों पर 25 फीसदी का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है और अगर बड़े पैमाने पर डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना है तो 20 और 50 भैंस पर जितना ब्याज बैंक में जमा होगा, उसका 5 साल तक वापस मिलता रहेगा. यानि आपने जितना लोन लिया है उसका जो भी ब्याज बनेगा सरकार उसे देगी. आपको सिर्फ ली गई राशि जमा करनी होगी.

महिलाओं के लिए है ये स्कीम
वहीं एक दुधारू पशु योजना भी सरकार की ओर से शुरू की गई है. यह महिलाओं के लिए शुरू की गई. इसमें विधवा भी महिला भी शामिल हैं. आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें किसी महिला किसी वर्ग की भी हो सकती है, चाहे वो एससी—एसटी की हो चाहे वह बीपीएल हो या सामान्य वर्ग की हो. इस योजना के तहत एक लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है और इसे 3 साल में जमा किया जा सकता है. इस दौरान जो भी ब्याज उस महिला को जमा करना होगा उसे ब्याज को सरकार बैंक में वापस कर देगी. इस तरह से एक लाख रुपए का लोन बिना ब्याज के लिया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...