Home पशुपालन Animal News: बछड़ियों की जल्दी ग्रोथ के लिए ठंड में खिलाएं ये स्पेशल मिश्रण, जानें बनाने और देने का तरीका
पशुपालन

Animal News: बछड़ियों की जल्दी ग्रोथ के लिए ठंड में खिलाएं ये स्पेशल मिश्रण, जानें बनाने और देने का तरीका

animal husbandry
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशु जब बछड़ियों को जन्म देता है तो आगे चलकर यही बछड़ी पशुपालन के काम में मुनाफा कई गुना बढ़ा देती है. क्योंकि वो दुधारू पशु बन जाती है. हालांकि उनकी ग्रोथ का ख्याल कम उम्र से ही करना चाहिए. पांच से छह माह तक उन्हें मां का दूध देना चाहिए. वहीं उनकी देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए. इस वक्त ठंड का मौसम चल रहा है और आप चाहते हैं कि आपकी बछड़ी जल्दी से गाभिन होने के लिए तैयार हो जाए तो इसी वक्त दिये जाने वाले एक मिश्रण के बारे में यहां जान लें, जिससे आपकी बछड़ी तेजी के साथ ग्रोथ करेगी और जल्दी गाभिन भी होगी.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से पशु बहुत जल्दी गाभिन हो जाते हैं. पशु 13 से 14 महीने की उम्र में वो गाभिन होने के लिए तैयार हो जाते हैं. दरअसल, उनकी स्पेशल केयर की जाती है और उन्हें अलग से मिश्रण दिया जाता है. जिसकी वजह से उनका वजन जल्दी से 350 किलो तक हो जाता है. इसके चलते वो गाभिन होने केे लिए तैयार हो जाते हैं.

कैसे बनाया जाएगा मिश्रण, जानें यहां
बछड़ियों की ग्रोथ तेजी से करने के लिए जब बछड़ी ढाई महीने हो जाए और चारा पानी खाने लगे तो बाजार से 1 किलो हलीम और जिसे रसालू भी कहा जाता है वो खरीद लें. फिर उसको तवे के ऊपर अच्छे से पका लेना है. उसका पाउडर बनाकर उसे एक बर्तन में रख देना चाहिए. उसके बाद 50 ग्राम रसालू लेना है, उसमें 20 से 25 ग्राम नमक डालना है, 20 से 25 ग्राम हल्दी पाउडर और 50 ग्राम सरसों का तेल लेकर इन सभी को मिक्स करके किसी दलिया या फीड में मिलाकर ब​छड़ियों को हर दिन खिलायें. एक महीने तक खिलाने पर इसका असर दिखने लगेगा. याद रखें कि ये तरीका ठंड में ही आजमाना चाहिए.

छह महीने से ज्यादा उम्र वालों को इस तरह दें
वहीं छह महीने ज्यादा उम्र वाली बछ​ड़ी को ये मिश्रण देने के लिए 50 ग्राम हलीम लेना है. इसमें 50 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम सरसों का तेल, 50 ग्राम नमक और 50 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर देना है. इससे उनकी ग्रोथ तेजी केे साथ होगी. एनिमल एक्सपर्ट ने बताया कि कई किसान इस तरीके को अपना रहे हैं और ये तरीका बेहद ही कारगर है. एक्सपर्ट का कहना है कि बछड़ियों को गाभिन होने के लिए उम्र नहीं बल्कि उनका एक तय वजन तक पहुंचना जरूरी होता है. वजन बढ़ाने के लिए ये फार्मूला बेहतरीन काम करेगा. अच्छी बात यह भी है कि इस फार्मूले से ब​छड़ियों के पेट में कीड़े की समस्या भी नहीं होगी और उन्हें और भी फायदा होगा. हर महीने डीवार्मिंग करना भी जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...