Home डेयरी Milk Production: डेयरी पशु को खिलाएं ये चीजें, कुछ दिनों में डबल हो जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: डेयरी पशु को खिलाएं ये चीजें, कुछ दिनों में डबल हो जाएगा दूध उत्पादन

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में सबसे जरूरी यह है कि पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करे, तभी डेयरी फार्मिंग में मुनाफा मिलता है. डेयरी फार्मर इस बात को जरूर जानते होंगे कि दूध में करीब 87 फीसदी तक पानी की मात्रा होती है. बाकी बचे 13 परसेंट में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं. इसे पढ़कर आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि ज्यादा दूध उत्पादन करने के लिए पशु को पानी देना कितना अहम है. वहीं एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी न देने से दूध उत्पादन में कमी आती है. इससे पशुपालकों को नुकसान होता है.

जान लें कि पशु के दूध में मौजूद फैट, प्रोटीन और विटामिन जैसे हल्के तत्व उबलने में अलग होकर सबसे ऊपर आ जाते हैं और इसे ही मलाई कहा जाता है. वहीं दूध में मौजूद लैक्टोज की वजह से दूध में मिठास आती है. भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा वसा प्रोटीन और राख होती है. इस आर्टिकल में हम आपको यह बताना चाह रहे हैं कि पशुओं को ऐसा क्या-क्या खिलाया-पिलाया जाए, जिससे दूध उत्पादन में इजाफा हो तो लिए इस बारे में जानते हैं.

हर दिन 50 ग्राम नमक खिलाने का ये होगा फायदा
अगर आप भी अपनी गाय और भैंस का दूध बढ़ाना चाहते हैं तो उसकी फीड में कुछ चीजों को शामिल जरूर करें. हर दिन आप पशुओं को नमक जरूर खिलाएं. अगर आप 50 ग्राम नमक पशुओं को दे रहे हैं तो इससे पशु की प्यास बढ़ती है. पशु ज्यादा पानी पीता है, कई बार ऐसा होता है कि पशु को प्यास नहीं लगती तो वह पानी नहीं पीता है. इसके चलते भी दूध उत्पादन में कमी आती है. क्योंकि पशु के दूध में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए उसे ज्यादा पानी पिलाया जाता है. एक्स्पर्ट के मुताबिक पशु जितना ज्यादा पानी पिएगा, उतना ही उसका दूध बढ़ाने के चांस ज्यादा होते हैं.

सरसों का तेल भी दें, ये चीजें भी
वही हफ्ते में दो से तीन बार 50-50 ग्राम मीठा सोडा भी पशुओं को जरूर खिलाना चाहिए. इसका फायदा यह होता है कि इससे पशुओं का पाचन तंत्र मजबूत होता है, पशु जो भी खाते पीते हैं, वह उन्हें आसानी से पच जाता है. उनके शरीर को लगता है और इससे दूध उत्पादन में ग्रोथ होती है. वहीं 50 से 60 ग्राम मिनरल मिक्सचर देने से पशुओं को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इसलिए पशुओं को मिनरल मिक्सचर भी जरूर दिया करें. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को सरसों का तेल भी जरूर देना चाहिए. बरसात के मौसम को छोड़कर आप बच्चों को सरसों का तेल दे सकते हैं. पर्याप्त मात्रा में फीड देना जरूरी होता है, नहीं तो दूध उत्पादन में कमी देखने को मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...