Home डेयरी Dairy Animal: पशु का लिवर कमजोर है या नहीं, घर पर इस तरह करें चेक, दूध उत्पादन पर पड़ता है असर
डेयरी

Dairy Animal: पशु का लिवर कमजोर है या नहीं, घर पर इस तरह करें चेक, दूध उत्पादन पर पड़ता है असर

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कई बार पशु का दूध उत्पादन लिवर में कुछ समस्याओं की वजह से भी कम हो जाता है. लिवर फैटी हो जाता है या कोई और दिक्कत आती है. जिसके चलते पशु दूध का उत्पादन कम करने लगते हैं. वैसे तो पशु का लिवर सही से काम करे इसके लिए पशुपालक भाई हमेशा ही पशुओं को लिवर टॉनिक देते हैं, लेकिन किसी दूसरी वजह से भी लिवर में कुछ दिक्कत आ जाती है, जिससे पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है. ऐसे में पशुपालकों को क्या करना चाहिए लिए इस बारे में जानते हैं.

अगर आप पशुपालक हैं और पशुओं के कम दूध उत्पादन दूध उत्पादन से परेशान हैं तो घबराने बनाने की जरूरत नहीं है. आपको हम यहां एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आप यह पता लगा लेंगे कि आपका पशु का लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं. इसके लिए आपको पशु के गोबर की जरूरत होगी और थोड़े से पानी की. आइए जानते हैं ये प्रयोग किस तरह से करना है.

ये पता करने का तरीका
लिवर को चेक करने के लिए आपको एक बाल्टी में पानी लेना होगा. जिस पशु का दूध उत्पादन कम है, उसका लिवर ठीक से काम करना है या नहीं इसको चेक करने के लिए पानी के अंदर गोबर को डाल दें. इसके बाद उसे अच्छी तरह से छान लें. छानने के बाद गोबर का जो हिस्सा बचे, उसे हाथों से चेक करें. अगर उसके अंदर अनाज का कोई भी बीज साबुत बचा है तो इसका मतलब यह है कि पशु का लिवर सही से काम नहीं कर रहा है. पशु जो कुछ भी खा पी रहा है वह सही से उसे पच नहीं रहा है. ऐसे में दूध उत्पादन कम हो जाता है. इस समस्या को दूर करने की जरूरत होती है.

डॉक्टर से लें सलाह, लिवर टॉनिक पिलाएं
वहीं अगर अगर पशु का लिवर सही से काम नहीं कर रहा है तो आप सबसे पहले पशु चिकित्सक की सलाह लें और आप चाहे तो बाजार में उपलब्ध कई दवाअें इसका इलाज कर सकते हैं. फैटी लिवर है तो उसके लिए अलग तरह की दवाओं का इस्तेमाल होगा. लिवर फ्लूक है तो उसके लिए अलग तरह की दवा को देना होता है. इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना भी बेहद जरूरी है. वहीं पशुओं को इस तरह की समस्या से बचने के लिए समय-समय पर लिवर टॉनिक जरूर देना चाहिए. लिवर टॉनिक इसलिए दिया जाता है, ताकि पशु का का लिवर ठीक ढंग से काम करे. वहीं इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी पशु का मजबूत होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...