Home पशुपालन Animal News: पशु के पेट की इस समस्या का अभी करें इलाज, गर्मी में भी मिलेगा इसका ये बड़ा फायदा
पशुपालन

Animal News: पशु के पेट की इस समस्या का अभी करें इलाज, गर्मी में भी मिलेगा इसका ये बड़ा फायदा

animal pregnancy
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. कई बार मिट्टी खा लेने और ज्यादा चारा खा लेने की वजह से बछड़े या बछड़ी का पेट लटक जाता है. ज्यादातर यह बछड़े—बछड़ियों के साथ होता है लेकिन बड़े पशु के साथ भी इस तरह की दिक्कतें आती हैं. इसके चलते पशुओं का बैलेंस बिगड़ जाता है और आगे चलकर पशु को बेहद ही परेशानी हो सकती है. इस वजह से पशु के पेट में सूजन भी आ जाती है और इससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. इसलिए एनिमल एक्सपर्ट पशु चिकित्सक से इलाज कराने की भी सलाह देते हैं. ताकि समस्या गंभीर न हो जाए.

यहां हम आपको एक ऐसे फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कि आपके पशु का पेट लटका है तो वह सही हो जाएगा. अगर पशु को किसी तरह की कोई दिक्कत है तो भी उसे इस समस्या से राहत मिल जाएगी. अभी सर्दी का मौसम है. इस वक्त इस फार्मूले को उन पशु पर जरूर लागू करना चाहिए, जिनके पेट लड़के हुए हैं. इससे उन्हें जल्दी फायदा होगा. वहीं गर्मियों में उन्हें कई और तरह की दिक्कत होती. इससे भी पशु को निजात मिलेगी. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

डीवार्मिंग करें, हींग भी खिलाएं
इस समस्या के इलाज में गांठ वाली हल्दी बेहद ही कारगर है. यह आपको अपने घर पर भी आसानी से मिल जाएगी. छोटे-बड़े पशुओं के पेट को यह सही करने में बेहद ही कारगर है. पेट के डाइजेशन को ठीक करने में भी हल्दी का अहम रोल होता है. वहीं इंफेक्शन है तो भी इसके सेवन से समस्या सही हो जाएगी, लेकिन हल्दी से इलाज करने से पहले पशु को पेट के कीड़े की दवा देना जरूरी है. पशु को ये दवा दिए बगैर फार्मूले का इस्तेमाल न करें. इसके बाद दूसरे दिन पशु को हींग खिलाई जाती है. बछड़े-बछड़ियों को आप 25 ग्राम हींग खिला सकते हैं.

इस तरह खिलाएं गांठ वाली हल्दी
उसके बाद नंबर आता है गांठ वाली हल्दी का. सबसे पहले थोड़े से तेल में फ्राई कर लेना है. उसके बाद इसे कूट लें और पाउडर बना लें. पाउडर बनाने के बाद 6 महीने तक के बछड़े-बछड़ियों को 25 ग्राम हल्दी, 50 ग्राम सरसों का तेल रात के समय मिलकर देना है. लगातार पशु को ये देना है. अगर 2 साल 3 साल का पशु है तो 50 ग्राम हल्दी ​तेल में मिलाकर हर दिन देना है. इससे बेहतरीन रिजल्ट सामने आएगा. अगर अभी आप दे देते हैं तो गर्मी के दिनों में पशु को इन्फेक्शन नहीं होगा और उसकी हैल्थ बनी रहेगी. अगर एक छोटे पशु को 2 किलो तक हल्दी खिला देते हैं तो इससे पशु को फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...