Home डेयरी Dairy Farming: इस राज्य में ‘वृंदावन गांव’ बसा रही सरकार, 25 फीसदी सब्सिडी होगी माफ, जानें
डेयरी

Dairy Farming: इस राज्य में ‘वृंदावन गांव’ बसा रही सरकार, 25 फीसदी सब्सिडी होगी माफ, जानें

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश में फसल का उत्पादन करके किसान चार से छह महीने में रुपये लेता है. कभी−कभी फसलों में दैवीय आपदा के कारण नुकसान भी हो जाता है. डेयरी से किसान रोजाना अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है. सरकार भी डेयरी में कई सारी योजनाएं और सब्सिडी ला रही है. किसान या गौपालक की आय बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने कई तरह की योजनाओं को शुरू किया है. हाल ही में कामधेन योजना शुरू की गई थी. इसी कड़ी में वृंदावन गांव बनाया जाएगा. जो किसानों गौपालकों की आय को बढ़ाने का काम करेगा. डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि सहकारी संघ के माध्यम से यहां दूध की खरीद की जाएगी, साथ ही ब्लॉक के अंदर एक वृंदावन गांव बनाया जाएगा. सरकार गौपालकों द्वारा खरीदी गायों या भैंस का दूध खरीदेगी और उन्हें आमदनी कराएगी. सरकार की योजना है कि इस क्रम में 25 फीसदी की सब्सिडी भी दी जाए.

किसान गेहूं, सरसों, धान आदि की फसल से 4 से 6 महीने में आमदनी ले सकता है, जबकि डेरी उद्योग में दूध बेचकर रोजाना की इनकम होती है. शहर हो या फिर देहात दूध की मांग सभी जगह बढ़ती जा रही है. दूध के उत्पाद को भी मांग बढ़ रही है. इस कड़ी में डेयरी का बिजनेस एक अच्छा व्यापार बन गया है. मध्य प्रदेश सरकार ने किसान, गौपालकों के लिए योजनाएं शुरू की हैं. डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर एमपी की सरकार ने घाेषणा की थी कि वो कामधेनु योजना को शुरू करेगी. वहीं डा. मोहन यादव ने वृंदावन गांव बसाने की योजना भी शुरू की है.

ये है वृंदावन गांवः सरकार दूध से आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार ने एक गांव वृंदावन गांव बनाए जाने की स्कीम शुरू की है. सरकार की योजना है कि जो 25 गाय पालेगा उसकी 25% राशि सरकार द्वारा माफ कर दी जाएगी और सरकार के माध्यम से उसको अन्य लाभ भी दिलाए जाएंगे. उस गौपालक का सारा दूध सहकारी समूह के माध्यम से खरीदा जाएगा. उसकी आमदनी को बढ़ाया जाएगा. इसके लिए हर ब्लॉक के अंदर एक गांव वृंदावन गांव बसाया जाएगा. गौपालक 25 गाय या 25 भैंस पाल सकते हैं.

सरकार ने बढ़ाया है दूध की खरीद का लक्ष्यः वहीं सरकार ने दूध की खरीद के लक्ष्य को भी बढ़ाया है. अब तक 25 लाख लीटर दूध की खरीद हो रही थी, उसे बढ़ाकर 50 लाख लीटर दूध करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय को और बढ़ाया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...