Home पशुपालन Goat Farming: बकरी पालन से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं कई फायदे, जानें एक्सपर्ट की राय क्या है
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं कई फायदे, जानें एक्सपर्ट की राय क्या है

barbari goat farming
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरियों के बारे में ये कहा जाता है कि बकरियां जंगल को खराब कर देती हैं. यानि चरके हरियाली को नुकसान पहुंचाती हैं. ये भी कहा जाता है कि मिट्टी के कटाव को भी को बढ़ावा देती हैं. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट के मुताबिक यह पूरी तरह से सही नहीं है. इसी तरह से कई और बातें बकरी पालन के नुकसान को लेकर कही जाती हैं लेकिन ये सब गलत है. इसके उलट बकरी पालन बेहद ही फायदेमंद है. बकरी पालने से कई फायदे होते हैं.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) की ओर से से लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया है कि बकरियां मिट्टी के कटाव, जंगलो के लिए जिम्मेदार नही हैं. बकरियां पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. बल्कि यह अनउपजाऊ भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करती हैं.

क्या फायदे हैं, यहां जान लें
देखा गया है कि बकरियां कुछ चारे वाली घासों व पेड़ों का बीज खाकर उसको अपनी मेंगनी के साथ चरागाह व जंगल में फैला देती हैं.

सख्त परत वाले बीज भी बकरी के पाचन तंत्र से गुजरते समय मुलायम हो जाते हैं और बारिश के मौसम में आसानी से अंकुरित हो जाते हैं.

जमीन का कटाव आमतौर पर जमीन के कुप्रबन्ध या बड़े जानवरों के द्वारा अधिक चराई के कारण होता है.

इस प्रकार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिये बकरियां नहीं बल्कि खुद इंसान ही जवाबदेह होता है.

जबकि बकरियांभारतीय अर्थव्यवस्था में हजारों करोड़ रुपये का योगदान देने वाली हैं. बकरियों के मांस और दूध से सबसे ज्यादा कमाई होती है.

बकरियों से बाई प्रोडक्ट भी मिलता है. जिसमें खाद और चमड़ा मुख्य है. वहीं हिमालयन क्षेत्र की चांगथांगी तथा चेगू बकरियों से प्राप्त उच्चकोटि के पश्मीना रेशे की भागीदारी अहम है.

निष्कर्ष
इस आर्टिकल को पढ़कर आपको अंदाजा लग गया होगा कि बकरियां पालना फायदेमंद है. जबकि बकरियों को पालने से कोई नुकसान भी नहीं होता है. ये हर तरह से किसानों के लिए फायदेमंद हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...