Home डेयरी Dairy Animal: पशु नहीं हो रहा है गाभिन तो यहां पढ़ें इसका घरेलू इलाज
डेयरी

Dairy Animal: पशु नहीं हो रहा है गाभिन तो यहां पढ़ें इसका घरेलू इलाज

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी पशु अगर गाभिन न हो तो इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. क्योंकि इससे दूध उत्पादन कम हो जाता है. पशुओं के बच्चों का जन्म अंतराल भी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि बांझ पशुओं को पालना आर्थिक तौर पर एक नुकसान का सौदा है. क्योंकि वो उत्पादन नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें चारा—दाना खिलाना ही पड़ता है. ऐसे में पशुओं का समय पर गाभिन होना बेहद ही जरूरी है. ताकि वो बच्चे को जन्म दे सकें और इससे दूध उत्पादन हो और पशुपालक की कमाई हो सके.

बिहार सरकार के पशुओं एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि गाभिन न होने से पशुओं के ब्यात में देरी होती है और दूध उत्पादन में भी कमी आती है. हालांकि इसका उपाय भी एक्सपर्ट की ओर से बताया गया है. अगर आपका पशु गाभिन नहीं हो रहा है तो उसे अजवाइन और इसके साथ कुछ अन्य चीजें खिलाएं. इससे बहुत फायदा मिलेगा.

क्या खिलाना है, जानें यहां
एक्सपर्ट का कहना है कि अजवाइन खिलाने की वजह से पशु बहुत जल्दी गाभिन हो जाता है. यदि कोई दिक्कत आती है तो जल्दी दूर हो जाती है.

एक्सपर्ट की ओर से बताया गया कि गाय और भैंस के लिए अजवाइन किसी वरदान से कम नहीं है. इसका फायदा बहुत जल्दी मिलता है.

असल में अजवाइन खिलाने से पशुओं की बच्चेदानी साफ हो जाती है और इससे पशु जल्दी गाभिन हो जाता है. हालांकि इसके साथ कुछ और चीजें भी खिलानी जरूरी है.

अगर आपका पशु गाभिन नहीं हो रहा है तो इसके लिए 500 ग्राम गुड़, 100 ग्राम अजवाइन, 25 ग्राम हल्दी और 25 ग्राम सफेद जीरा चार लीटर पानी में अच्छे से उबाल लें.

जब इसका काढ़ा तैयार हो जाए तो इसके बाद सुबह-सुबह पशुओं को इस देना शुरू कर दें. आप इसे दाना मिश्रण में मिलाकर दे सकते हैं.

निष्कर्ष
कुछ ही दिनों तक इसे देने से असर दिखाई देने लगेगा. पशु की अच्छे सफाई भी हो जाएगी और फिर क्रॉस कराने पर गाभिन भी हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...