Home डेयरी Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में नुकसान से बचना है तो इन टिप्स को जरूर पढ़ लें पशुपालक
डेयरी

Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में नुकसान से बचना है तो इन टिप्स को जरूर पढ़ लें पशुपालक

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन में पशु का ख्याल ठीक उसी ढंग से करना चाहिए, जैसे लोग खुद का करते हैं. क्योंकि बदलते मौसम में पशुओं को कई बार परेशानियां हो जाती हैं. इससे पशुपालन में नुकसान होने लग जाता है. जिससे पशुपालकों को नुकसान होता है. अगर पशु बीमार हो गया ​तो फिर मुश्किल खड़ी हो जाएगी. पशुओं के इलाज के लिए घर से पैसा लगाना होगा. इससे पशुपालकों को डेयरी के कारोबार में नुकसान होने लग जाता है. अगर नुकसान से बचना है तो फिर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार (Animal and Fisheries Resources Department, Government of Bihar) की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लें.

लाइव स्टक न्यूज (Livestock Animal News) आपके लिए इस तरह की अहम जानकारी लेकर आता रहता है. जिससे पशुपालन के काम में आपको मुनाफा मिल सके और नुकसान न हो.

अगस्त के महीने में क्या करें
पशुओं को ज्यादा तापमान और तेज धूप से बचाने के लिए उपाय करें.

पशुओं के खुरपका-मुंहपका रोग से ग्रसित होने पर रोगग्रस्त पशुओं को अलग रखें एवं ग्रसित पशुओं की खान-पान की व्यवस्था भी अलग से करें.

खुरपका-मुंहपका रोग से ग्रस्त पशुओं के दूध को उसके बछड़ों को न पीने दें. ऐसा करने से बछड़े संक्रमित होने से बचेंगे एवं स्वस्थ रहेंगे.

गलाघोंटू (Haemorrhagic Septicaemia), जहरवात और अन्य रोग के लक्षण दिखते ही तुरंत पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें.

भेड़, बकरियों में पीपीआर, भेड़ चेचक रोग होने की संभावना रहती है. इसलिए बचाव के लिए टीके निश्चित रूप से लगवा लें.

यदि आपके पशुओं में मुंहपका-खुरपका (Foot and Mouth Disease) रोग का प्रकोप है, तो इसे स्वस्थ पशुओं से अलग रखें.

यदि आस-पास के पशुओं से यह रोग फैल रहा है तो अपने पशुओं का सीधा संपर्क रोगी पशुओं से नहीं होने दें.

पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए खनिज मिश्रण 30-50 ग्राम प्रतिदिन दें, जिससे पशुओं में दूध उत्पादन के साथ ही शारीरिक तन्दुरूस्ती बनी रहे.

निष्कर्ष
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पशुपालन सूचना एवं प्रसार कार्यालय की ओर से जारी की गई इन अहम जानकारियों से आप अपने पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...