Home डेयरी Dairy News: दूध उत्पादकों के भुगतान के लिए 10 दिन का रोस्टर लागू, PPP मॉडल पर ये प्लान तैयार
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादकों के भुगतान के लिए 10 दिन का रोस्टर लागू, PPP मॉडल पर ये प्लान तैयार

बैठक में मौजूद सीएम ओर अन्य अफसर.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) तथा मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के बीच एक अहम बैठक हुई. एनडीडीबी और सरकार के बीच सहकार्यता समझौते के प्रभावी संचालन के लिए राजय में गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की ये पहली बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में समिति द्वारा संशोधित मध्य प्रदेश दूध विकास योजना को स्वीकृत किया गया. एनडीडीबी के सहयोग से सरकार साल 2029–30 तक 26 हजार गांवों तक डेयरी सहकारी कवरेज का विस्तार करेगी.

सरकार की मंशा है कि राज्य को डेयरी कैपिटल के रूप में विकसित किया जाए और राज्य में इसी कड़ी हर दिन 52 लाख किलोग्राम दूध संकलन, 35 लाख लीटर दूध की बिक्री तथा 63.3 लाख लीटर प्रतिदिन प्रोसेसिंग क्षमता के लक्ष्य के साथ गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

किसानों को फायदा पहुंचाने पर दिया जोर
संशोधित मध्य प्रदेश दुग्ध विकास योजना के अंतर्गत दूध खरीद में संभावित वृद्धि को देखते हुए, समिति ने एक अहम निर्णय लिया.

प्रदेश में दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग गतिविधियों के विस्तार के लिए पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तर्ज पे कार्य योजना बनाई जाए.

बैठक में सांची ब्रांड के अधिकतम विस्तार पर विशेष बल देते हुए यह निर्णय लिया गया कि सांची उत्पादों की ब्रांडिंग में गोवंश और गोपाल को सम्मिलित किया जाए. जिससे उपभोक्ताओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव सुदृढ़ हो.

साथ ही, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में डेयरी टेक्नोलॉजी पर केंद्रित प्रशिक्षण एवं पाठ्यक्रम शुरू करने, दूध संकलन व्यवस्था की नियमित एवं मजबूत निगरानी की बात कही गई.

वहीं दूध खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा दूध उत्पादकों को समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

दुग्ध उत्पादकों को भुगतान के लिए 10 दिन का रोस्टर भी निर्धारित किया गया है. बैठक में मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों की आय बढ़ाने में दुग्ध उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया.

दूध विकास योजनाओ के प्रभावी तौर पर चलाने पे जोर दिया गया. जिससे अधिकतम फायदा किसानों तक पहुंचे.

बैठक में एनडीडीबी, मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन, राज्य शासन तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...