Home डेयरी Milk Production: इस राज्य में हर दिन 4855 हजार लीटर प्रोसेसिंग किया जा रहा है दूध, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Milk Production: इस राज्य में हर दिन 4855 हजार लीटर प्रोसेसिंग किया जा रहा है दूध, पढ़ें डिटेल

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. बिहार सरकार लगातार दूध उत्पादन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी शुरू की हैं. जिसका फायदा बिहार के पशुपालकों को मिला है और योजना के जरिए दूध उत्पादन में भी इजाफा हो गया है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मानें तो प्रतिदिन बिहार में दूध प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है. राज्य में अब कुल 4855 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग क्षमता हो गयी है. जिससे पशुपालकों की इनकम भी बढ़ गई है.

कोशी और सीमांचल में भी दूध उत्पादन की दृष्टि से उभरते क्षेत्रों को भी संगठित डेयरी व्यवस्था से जोड़ने की कवायद की जा रही है. केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में इस बात की जानकारी दी है.

कहां हो रहा 50 हजार लीटर दूध उत्पादन
मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया है कि मधेपुरा में 0.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का नया चिलिंग प्लांट, खगड़िया में प्रोसेसिंग क्षमता को एक से बढ़ाकर दो एलएलपीडी कर दी गयी है.

पटना मुजफ्फरपुर, बरौनी, गया, आरा, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, कैमूर, गोपालगंज, दरभंगा, बिहारशरीफ, हाजीपुर, जमुई, डेहरी ऑनसोन, खगड़िया, मोतिहारी, किशनगंज, सुपौल और सीतामढ़ी को मिलाकर प्रतिदिन 4855 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग हो रही है.

इस बारे में दी जानकारी
उन्होंने बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान मधेपुरा के लिए 0.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का दूध शीतलन संयत्र स्वीकृत हुआ है.

खगड़िया जिले के लिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध संघ बरौनी की प्रोसेसिंग क्षमता एक एलएलपीडी से बढ़ाकर दो एलएलपीडी करने की स्वीकृति दी गयी है.

पूर्णिया जिला, पटना स्थित कॉम्फेड की कोशी डेयरी परियोजना (केडीपी) में 0.74 एलएलपीडी दूध संग्रहण और 2.00 एलएलपीडी की स्थापित प्रोसेसिंग क्षमता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...