नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने के लिए आप सामान्य फ्रेंचाइजी या विशेष सरकारी योजनाओं जैसे बिहार में जीविका योजना के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जिससे आपके पास कमाई का मजबूत जरिया बन जाएगा. यदि आप बेरोजगार हैं तो इस दुकान को खोलकर अच्छी खासी कमाई की जा सकती है. क्योंकि दिन-ब-दिन दूध की डिमांड बढ़ रही है और ज्यादातर लोग क्वालिटी वाले प्रोडक्ट की तरफ रख कर रहे हैं. ऐसे में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.
दुकान या बिक्री केंद्र खोलने के लिए आपके पास खुद की या किराए की दुकान होनी चाहिए. जिसका विवरण आवेदन में देना होगा. सामान्य फ्रेंचाइजी के लिए लगभग डेढ़ लाख से दो लाख रुपए तक का खर्चा आ सकता है. वहीं महिला सहायता योजनाओं जीविका सुधा बिक्री केंद्र के तहत 15 हजार रुपए का खुद का निवेश करना होता है. जबकि सरकार करीब 60 हजार रुपए तक की मदद देती है. आप दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, छाछ और लस्सी आदि को बेचकर कमाई कर सकते हैं.
खोलो कम निवेश ज्यादा मुनाफ़ा
दुकान खोलने की डिटेल यहां जानें
▶️ इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो लगता है.
▶️ सुधा केंद्र खोलने के लिए निवेश 1 लाख से 2 लाख या इससे ज्यादा दुकान के आकार के अनुसार करना होता है.
▶️ जगह आपकी 500 स्क्वायर फीट तक हो सकती है. दुकान बाजार, बस स्टैंड, कॉलेनी, स्कूल कॉलेज के पास लें.
▶️ जरूरी सामान के तौर पर फ्रिज, डीप फ्रीजर, काउंटर, वजन मशीन, डिस्प्ले रैंक, बिजली, बोर्ड और कंम्प्यूटर बिलिंग के लिए लें.
▶️ प्रमुख उत्पाद में दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, छाछ, लस्सी, फ्लेवर्ड मिल्क, मिठाई, आइसक्रीम और सुधा पैक्ड प्रोडक्टूस बेच सकते हैं.
▶️ एक लीटर दूध की बिक्री कीमत 54 से 60 रुपए प्रति लेटर क्षेत्र के अनुसार हो सकती है.
▶️ बता दें कि प्रति लीटर मुनाफा 4 रुपए से लेकर 8 रुपए तक कमाया जा सकता है.
▶️ दही 1 kg की बिक्री कीमत 60 से 70 रुपए है. मुनाफा 8 से 15 रुपए होगा.
▶️ पनीर 1 kg की बिक्री कीमत 280 320 रुपए है. मुनाफा 40 से 70 रुपए होगा.
▶️ घी 1 kg की बिक्री कीमत 550 से 650 रुपए है. मुनाफा 80 से 120 रुपए होगा.
▶️ यदि प्रतिदिन बिक्री 5,000 से 25 हजार रुपए है तो अच्छा मुनाफा होगा.
▶️ औसतन प्रतिदिन मुनाफा 500 से लेकरर 5 हजार रुपए हो सकता है.
▶️ महीने की कमाई 15 हजार रुपए से डेढ़ लाख रुपए हो सकती है.
▶️ जरूरी चीजों में FSSAI लाइसेंस, सुधा डीलरशिप, फ्रेंचाइजी, साफ-सफाई, बिजली बैकअप की जरूरत होगी.
निष्कर्ष
हमेशा ताजा और सही तापमान में उत्पाद रखें, ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करें. होम डिलीवरी शुरू करें, स्थानीय प्रचार करें. इससे आपको और ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.












