Home मछली पालन Fisheries: कम खर्च में पालें ये मछलियां, मिलेगा ज्यादा मुनाफा, इस फीड से होती है तेजी से ग्रोथ
मछली पालन

Fisheries: कम खर्च में पालें ये मछलियां, मिलेगा ज्यादा मुनाफा, इस फीड से होती है तेजी से ग्रोथ

जीरा डालने से पहले और चूना डालने के बाद खाद का प्रयोग करें.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. वैसे तो मछली पालन बेहद ही फायदे का काम है लेकिन इसमें भी आपको यह समझने की जरूरत है कि कुछ मछलियां ऐसी हैं, जिनका पालन आपको ज्यादा मुनाफा दे सकता है. उन्हीं मछलियों में से एक है देसी मांगुर मछली. जिसे आसानी के साथ पाला जा सकता है और इससे आपको ज्यादा मुनाफा भी मिल सकता है. क्या आप देसी मांगुर मछली पालना चाहते हैं, अगर हां तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. हम आपको यहां बताएंगे कि देसी मांगुर पालने के क्या फायदे हैं. इसकी फार्मिंग करने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इन्हें क्या खिलाया जाए जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी हो.

जान लें कि देसी मांगुर मछली पालन कई मायने में फायदेमंद है. यह कम पानी और कम ऑक्सीजन में भी पनप सकती है. कम खर्चे में पालन किया जा सकता है. बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है. साथ ही कई बीमारियों से भी बचती हैं. देसी मांगुर मछली कम पानी वाले इलाकों में भी अच्छे से पल जाती है. दूसरी मछलियों की तुलना में मांगुर मछली का पालन और प्रबंधन का कम खर्चे में किया जा सकता है.

गंदे पानी में भी पल जाती हैं
देसी मांगुर मछली का पालन करना चाहते हैं तो ये जान लें कि इसके लिए बड़े एरिया की जरूरत भी नहीं है और आपने छोटा तालाब बनाया है तो उसमें भी देसी मांगुर का पालन कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा. अगर इसमें पानी गंदा हो जा रहा है, कीचड़ हो जा रहा है तो भी कोई दिक्कत नहीं है. ये मछलियां बहुत ही आसानी के साथ इस तरह के माहौल को भी सहन कर लेती हैं. उनकी ग्रोथ भी अच्छी ही होती है. इस मछली को बेचने की बात की जाए तो जब इनका वजन जब 500 से 600 ग्राम हो जाए तो इन्हें मार्केट में बेच देना चाहिए.

चिकन का वेस्ट खिलाने से होती है ग्रोथ
देसी मांगुर को आप कमर्शियल फीड भी खिला सकते हैं लेकिन इनकी खासियत ही होती है कि चिकन का वेस्ट भी आसानी के साथ खा लेती हैं. इससे उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है. चिकन का वेस्ट बहुत महंगा भी नहीं आता है. यह सस्ती दरों पर आपको आसानी से कहीं भी उपलब्ध हो जाता है. जिसको देकर मछली पालक देसी मांगुर मछली की ग्रोथ अच्छी करा सकते हैं. इससे अच्छा खासा मुनाफा होगा. वहीं इससे फिश फार्मिंग की कास्ट भी कम आएगी. हालांकि इस इसमें एक चीज का ख्याल रखना है कि देसी मांगुर को चिकन का वेस्ट कट करके खिलाएं

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...