Home पोल्ट्री Poultry: क्या आपकी भी मुर्गियां नहीं दे रही हैं अंडे, इस खास चीज को 7 दिनों तक खिलाएं, मिलेगा फायदा
पोल्ट्री

Poultry: क्या आपकी भी मुर्गियां नहीं दे रही हैं अंडे, इस खास चीज को 7 दिनों तक खिलाएं, मिलेगा फायदा

सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में लेयर मुर्गियों को पाला जाता है, जो साल में 280 से 300 तक अंडों का उत्पादन करती हैं. इसे बेचकर पोल्ट्री फार्मर्स कमाई करते हैं. देसी मुर्गियों को भी अंडों और मीट दोनों के लिए पाला जाता है. जब तक देसी मुर्गियां अंडों का उत्पादन करती रहती हैं, उन्हें खुराक देकर अंडे हासिल किए जाते हैं और जब अंडे देना बंद कर देती हैं तो बाजार में उन्हें सेल कर दिया जाता है. अंडो का उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करने वाले फार्मर्स की अक्सर ये समस्या रहती है कि उनकी मुर्गियां अंडे नहीं दे रही हैं या कम दे रही हैं.

अगर आप भी उन्हीं पोल्ट्री किसनों में से हैं जिनकी मुर्गियां अंडो का उत्पादन नहीं कर रही हैं या कम कर रही हैं तो यह खबर आपके लिए है. हम आपके यहां एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप मुर्गियों से हर दिन अंडे ले सकते हैं. मुर्गियां बिना गैप किए हुए अंडे देंगी और इससे उनका सालाना अंडों का प्रोडक्शन भी बढ़ जाएगा. अच्छी बात यह भी है कि इसके लिए आपको ज्यादा खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर ही मौजूद सामान से आप यह काम कर सकते हैं.

इन चार चीजों से बनाएं फीड
मान लीजिए कि आपके पोल्ट्री फार्म में 20 मुर्गियां हैं और इन मुर्गियों से हर दिन अंडे लेने और सालाना उनके अंडों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आपको बस इतना करना है कि हर एक मुर्गी के बराबर एक चम्मच अंडों के छिलके ले लें. इसमें इतना ही गेहूं का आटा मिला दें. एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच सरसों का तेल भी इसमें मिक्स कर दें. अंडों के छिलकों की बात की जाए तो आप चाहे देसी या फिर किसी दूसरी मुर्गी के अंडे के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ही तरह के अंडों के छिलके इस खास फीड को बनाने के लिए काम में आते हैं. इसका असर भी उतना ही होगा.

7 दिनों में अंडे देने लगेंगी मुर्गियां
एक मुर्गी की खुराक बनाने के लिए चारों चीजें एक-एक चम्मच लेकर मिक्स कर लेना है. उसके बाद उसमें थोड़ा सा पानी मिलाना है. पानी इतना मिलना है कि मुर्गियों के खुराक न तो ज्यादा गीली हों और न ही ज्यादा सूखी रहे. इसे ऐसा बनाएं कि जिसे मुर्गी आसानी से खा ले. इन सब चीजों को मिलाकर इसे गाोली की शक्ल में बना लें और फिर सुबह-शाम मुर्गी को खिलाना शुरू कर दें. कुछ ही दिनों में नतीजा सामने आ जाएगा. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं इस तरीके को 7 दिनों तक अपनाने से बेहतर रिजल्ट आएगा. अगर आप चाहें तो कुछ और दिन भी इसे ट्राई कर सकते हैं लेकिन 7 दिनों में ही इसका फायदा मिलने लगेगा और मुर्गियां अंडे देने लगेंगी. इससे पोल्ट्री फार्मिंग में आपको फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...