Home पोल्ट्री Egg: बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है अंडों को डाइट में शामिल करना, जानें यहां
पोल्ट्री

Egg: बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है अंडों को डाइट में शामिल करना, जानें यहां

egg production
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) भारत में अंडों को बढ़ावा देने वाली संस्था है. हाल ही में कमेटी की ओर से डॉ. सुनील जिंदल, जिंदल हॉस्पिटल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंडों के तमाम फायदे बताए गए हैं. लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) न्यूज ने इसे आर्टिकल के तौर पर आपके सामने पेश कर रहा है. डॉ. जिंदल के मुताबिक अंडों के अंदर ऐसे कई न्यूट्रिशन होते हैं, जो इंसानों और उनके बच्चों के लिए बेहतद फायदेमंद होते हैं. यहां तक की गर्भवती महिलाओं के लिए ये एक बेहतरीन खाद्य है.

अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो हो सकता है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपका विचार बदल जाए. आइए जानते हैं. अंडे में क्या खास होता है.

यहां पढ़ें अंडे के फायदे
डॉ. सुनील जिंदल का कहना है कि अंडे के अंदर एक न्यूट्रिशन मिलता है, जिसको कोलीन कहा जाता है. कोलीन इंसानों के दिमाग को तेज करने के लिए जिम्मेदार होता है.

आमतौर पर कोलीन बहुत कम चीजों में मिलता है और इसकी जरूरत बहुत ही ज्यादा होती है.

ये कोलाीन जो इंसानों में जो मेंब्रेन होती है जो सेल मेंब्रेन होती है उसे बनता है. ये ब्रेन के फंक्शन को ये चलाता है.

आमतौर पर प्रेग्नेंट औरतों के लिए यह बड़ा ही इंपोर्टेंट होता है. क्योंकि यह मां के गर्भ में बच्चों को बनाने में काम करता है.

अगर एक अंडे की बात की जाए तो कोलीन का ये बेहतरीन सोर्स है. एक अंडे के अंदर 100 मिलीग्राम कोलीन होता है.

अगर आप गर्भावस्था में तो बच्चे दिमाग तेज होगा, आप चाहते हैं कि बच्चों को कोई दिक्कत ना आए उसका दिमाग भी तेज रहे तो इन सब के लिए कोलीन बेहद ही जरूरी है.

यदि आपको कोलीन चाहिए तो अंडे का सेवन करना होगा.

उन्होंने कहा कि आमतौर पर माता-पिता चाहते हैं कि बच्चा पढ़ने में तेज हो इसके लिए तमाम तरह की कोशिश करते हैं.

उन्हें ट्यूशन लगते हैं कोचिंग करते हैं लेकिन न्यूट्रिशन पूरा करना भी बेहद ही जरूरी है.

बता दें कि अंडों को कम हार्ट डिजीज के साथ लिंक किया गया है, जो लोग अंडा खाते हैं.

जिनका प्रोटीन हाई होता है, यह देखा गया है उनके अंदर एलडीएल लेने के बावजूद ठीक रहता है. इस वजह से इसको इसके साथ लिंक किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सफेद अंडा देने वाली मुर्गी छोटे आकार की होती है औ कम खाती है.
पोल्ट्री

Egg Production: अंडों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रही है यूपी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि राज्य को पोल्ट्री...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...