नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर मुर्गियों को पाला जाता है. मुर्गी अंडा देने के लिए 18 से 20 हफ्ते में तैयार हो जाती हैं. हालांकि इसे सही पोषण, जरूरी रोशनी और तनाव मुक्त वातावरण देने की जरूरत होती है. अगर ऐसा कर दिया जाए तो फिर 72 से 80 सप्ताह तक मुर्गियां प्रतिदिन एक अंडे का उत्पादन करने लगती हैं. मुर्गियों से हर दिन अंडा उत्पादन लेने के लिए फर्श की साफ सफाई केज फार्मिंग में केज की साफ सफाई और वैक्सीनेशन भी बेहद जरूरी है.
क्योंकि इन चीजों में लापरवाही की वजह से मुर्गियां बीमार पड़ सकती हैं और इससे अंडा उत्पादन प्रभावित होता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छी गुणवत्ता वाली लेयर नस्ल जैसे आईएसए ब्राउन का अगर चयन करते हैं तो हर दिन एक अंडा आपको मिल सकता है. ये मुर्गियां 18 से 19 हफ्ते में ही अंडा उत्पादन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाती हैं.
क्या जरूरत होती है
अंडा देने वाली एक मुर्गी को तकरीबन दो वर्ग फुट जगह की जरूरत होती है और उनका फर्श 6 इंच मोटा होना चाहिए.
अगर आप केज में मुर्गी पालन करते हैं तो साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. और केज की जगह मुर्गी के रहने के हिसाब से होनी चाहिए.
एक्सपर्ट कहते हैं कि 16 सप्ताह से लेकर फीड में 3.5 से 4 फीसद तक अंडा देने वाली मुर्गियां को कैल्शियम देना चाहिए. अंडे के छिलके की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी होता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुर्गी के शरीर में अंडा लगभग 25 से 26 घंटे में तैयार हो जाता है. अंडाशय में जर्दी बनती है.
अंडा उत्पादन करने वाली मुर्गियां को रोशनी की जरूरत भी होती है. हर दिन 14 से 16 घंटे की रोशनी जरूरी है. नहीं तो अंडा उत्पादन प्रभावित हो सकता है.
अगर ऐसा होता है तो मुृर्गी अगले दिन डबल जर्दी वाला अंडा उत्पादन कर सकती है. जिससे पोल्ट्री फार्मर को नुकसान होता है.
अगर मुर्गियों का सही तरह से ख्याल रखा जाए, उनके वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जाए तो 18 से 20 हफ्ते में ही अंडों का उत्पादन लिया जा सकता है. इससे अच्छी कमाई की जा सकती है.
निष्कर्ष
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करके अच्छी कमाई होती है. ये बेहतरीन काम है और इसको करने से मुनाफा भी अच्छा मिलता है. इसलिए बहुत से लोग इससे कमाई भी कर रहे हैं.












