Home पोल्ट्री Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए
पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है, बल्कि इस काम को शुरू करके कई अन्य लोगों को भी रोजगार दिया जा सकता है. यूपी में अंडा उत्पादन जरूरत के हिसाब से आधा होता है. इसलिए सरकार चाहती है कि प्रोटीन से भरपूर अंडों का उत्पादन बढ़ाया जाए. इसलिए अंडों के उत्पादन के लिए पोल्ट्री फार्मिंग का काम करने वालों की मदद भी करती है. कई योजनाएं हैं, जिनकी मदद से लेयर मुर्गियों को पालकर अच्छा पैसा बनाया जा सकता है. कुछ ऐसा ही मेरठ के एक व्यक्ति ने किया और आज सफल पोल्ट्री ​उद्यमी हैं.

मेरठ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि प्रगतिशील किसान अकरम प्रधान के 20 हजार लेयर मुर्गियों वाले सफल कमर्शियल पोल्ट्री फार्म की सफलता से काफी कुछ सीखा जा सकता है. गौरतलब है कि अकरम प्रधान ने वर्ष 2025 में पशुपालन विभाग, मेरठ से संपर्क किया और लेयर पोल्ट्री फार्मिंग के बारे में तकनीकी जानकारी व सरकारी योजनाओं के लाभ समझे. इसके बाद वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए.

फार्मिंग के बारे में जानें
उन्होंने विभागीय मार्गदर्शन मिलने के बाद 20 हजार लेयर मुर्गियों का बड़ा फार्म शुरू किया.

20 हजार मुर्गियों से रोजाना लगभग 19 हजार अंडों का उत्पादन हासिल हो रहा है जो कि 95 फीसद की बेहतरीन उत्पादन क्षमता है.

गर्मियों में तापमान नियंत्रण और मुर्गियों को हीट स्ट्रेस (तनाव) से बचाने के लिए फार्म में आधुनिक फोगर सिस्टम (Fogger System) लगाया गया है, जिससे अंडे का उत्पादन घटता नहीं है.

औसतन 6.50 प्रति अंडे की कीमत के हिसाब से 19,000 अंडों की बिक्री से प्रतिदिन लगभग 1 लाख 23 हजार 500 रुपए है.

पोल्ट्री फार्म में सबसे बड़ा खर्च मुर्गियों के दाने (Feed) पर होता है. जबकि उनके फार्म में रोजाना लगभग 50 कट्टे फीड की खपत होती है.

बाजार से महंगा दाना खरीदने के बजाय उन्होंने फार्म पर ही खुद का फीड मिल, सेटअप लगाया है.

घर पर लगाए गए इस सेटअप से वे प्रतिदिन लगभग 15 हजार रुपए की सीधी बचत कर रहे हैं. इससे उनका मुनाफा बढ़ रहा है.

फार्म के निर्माण के दौरान गांव के लगभग 50 लोगों को काम मिला था और वर्तमान में फार्म पर गांव के 10 लोगों को स्थायी रोजगार मिला हुआ है.

अब उनका लक्ष्य इस फार्म का विस्तार करके इसे 1 लाख लेयर मुर्गियों का फार्म बनाना है. जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिल सकती है.

निष्कर्ष
पोल्ट्री फार्मिंग यदि करना चाहते हैं तो आप सरकारी मदद ले सकते हैं. इससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...