Home पोल्ट्री Poultry Farming: कम अंडों का उत्पादन ऐसे बढ़ाएं, फीड की लागत को कम करने का तरीका भी पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: कम अंडों का उत्पादन ऐसे बढ़ाएं, फीड की लागत को कम करने का तरीका भी पढ़ें यहां

layer hen breeds
फीड खाती मुर्गियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अंडों के उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियां पालने वाले पोल्ट्री फार्मर भाई इस बात को जरुर ही जानते हैं होंगे कि कई बार मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करने लगती हैं. अंडों का उत्पादन कम हो जाता है तो इससे नुकसान हो जाता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा खर्च फीड पर होता है. तकरीबन 70 फीसदी तक खर्च इसी पर करना पड़ता है. इसलिए फीड कब देना है, क्या कौन सा देना है और कितना देना हैए इन सब चीज की जानकारी पोल्ट्री फार्मिंग में बेहद जरूरी है. खासतौर पर तब जब मुर्गियां अंडों का उत्पादन शुरू कर दें. इससे अंडों का उत्पादन भी प्रभावित होता है.

इस दौरान फीड देने में किन सावधानियां को रखना जरूरी होता है और फीड मैनेजमेंट कैसे करा जाए इस बात की जानकारी पोल्ट्री फार्मर को होना चाहिए. तब जाकर हर दिन मुर्गियों से अंडे मिलेंगे.

फ्री रेंज वाली मुर्गियों को क्या खिलाएं
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर कोई पोल्ट्री फार्मर फ्री रेंज फार्मिंग कर रहा है तो अंडे देने वाली मुर्गियां को खाने के लिए हरा चारा, दाना, हरी घास, कीड़े मकोड़े और बरसीम आदि उपलब्ध करानी चाहिए. अगर यह सारी चीज उपलब्ध नहीं है तो इससे मुर्गियों की एनर्जी कम हो जाती है और उसका वजन भी काम हो जाता है. इससे अंडों का उत्पादन भी प्रभावित होता है. वहीं सुबह जैसे ही मुर्गियां बाहर निकलेें, सबसे पहले ये कम यह करें कि मुर्गियों को पानी दें.

बरसीम के छोटे-छोटे कट करके खिलाएं
जब मुर्गियां अंडों का उत्पादन करने लगें तो 100 मुर्गियों पर 10 एमएल के हिसाब से कैल्शियम देना चाहिए, जो भी कैल्शियम भी आपको अच्छा और सस्ता पड़े उसे दे सकते हैं. फ्री रेंज में मुर्गियों को बरसीम छोटा-छोटा कट करके खिलाना चाहिए. इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है. जिससे अंडों में भी प्रोटीन अच्छी मात्रा में ट्रांसफर होता है.

ऐसे दें कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन
मुर्गियों को सुबह में पानी में कैल्शियम देना चाहिए. उसके बाद हरा चारा देना चाहिए. इससे उन्हें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिल जाता है. वहीं शहर या बाजार में जब भी मार्केट लगे वहां से बहुत से व्यापारी सब्जी खरीदने हैं, जो खराब वाला हिस्सा निकालकर फेंक देते हैं, वह पांच से 10 रुपए में आसानी से उपलब्ध हो जाता है. उसको खरीद कर लाएं, उसे अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़े करें मुर्गियों को खिलाएं तो कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में 5 से 10 रुपए किलो में मुर्गियों को मिल जाएगा.

कितना फीड देना चाहिए
जबकि अंडे देने वाली मुर्गियां का फीड 35 से 40 रुपए किलो में मिलता है. जबकि आप सब्जियों के वेस्ट को खिलाते हैं तो आपकी फीड की लागत कम हो जाएगी और पोल्ट्री फार्मिंग के काम में मुनाफा भी बढ़ जाएगा. फीड की लागत कम करने का ये एक बेहतरीन और कारगर तरीका है. बता दें कि अंडे देने वाली मुर्गियों को 100 ग्राम के हिसाब से फीड देना होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...