Home पोल्ट्री Egg Production: अंडा उत्पादन के लिए इन दो नस्लों की मुर्गियों को पालें, मिलेगा खूब मुनाफा, हो जाएंगे मालामाल
पोल्ट्री

Egg Production: अंडा उत्पादन के लिए इन दो नस्लों की मुर्गियों को पालें, मिलेगा खूब मुनाफा, हो जाएंगे मालामाल

Egg News, Egg Production, Egg Rate, Egg Export,
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम फायदा देने वाला है. मोटे तौर पर दो तरह से मुर्गी पालन किया जाता है, एक अंडों के उत्पादन के लिए जबकि दूसरा मीट उत्पादन के लिए. अंडों के उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पाला जाता है, वहीं देसी नस्ल की मुर्गियां अंडों का उत्पादन करती हैं. जबकि मीट उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मुर्गों को पाला जाता है और इसका वजन जल्दी बढ़े, इसके लिए ग्रोवर फीड खिलाए जाते हैं. फिर बदले में ब्रॉयलर चिकन व्यवसायी को इससे फायदा मिलता है. हालांकि आप अंडों के लिए मुर्गियों का पालन शुरू करना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है.

इस आर्टिकल में हम आपको ज्यादा अंडा उत्पादन करने वाली मुर्गियों की दो नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आप पोल्ट्री फार्मिंग के काम शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी मुर्गियां हैं जो ज्यादा अंडे का उत्पादन करती हैं जिससे ज्यादा मुनाफा मिलता है.

इस नस्ल की मुर्गी सबसे ज्यादा देती है अंडा
व्हाइट लेग हॉर्न ब्रीड मुर्गियों की एक ऐसी ब्रीड है जिसका पालन अंडों के उत्पादन के लिए किया जाता है. इस ब्रीड की खासियत यह है कि यह बेहद ही कम समय में अंडा उत्पादन करने लगती है. जबकि यह सबसे ज्यादा अंडा देने वाली मुर्गियां में से एक है. अगर आप इस मुर्गी का पालन करते हैं तो जब आपकी मुर्गी का की उम्र 115 से 125 दिन के आसपास हो जाएगी. तब से यह मुर्गी अंडा देना शुरू कर देगी. इसके सालाना अंडों के उत्पादन को देखा जाए तो यह मुर्गी सबसे ज्यादा अंडा देने के लिए जानी जाती है. यह मुर्गी 300 से लेकर 315 तक अंडे का उत्पादन कर सकती है. कुछ मामलों में तो ये मुर्गी 320 तक अंडों का उत्पादन कर देती है.

इसी मुर्गी से सालाना मिलता है 300 अंडा
वही अंडा देने के मामले में दूसरे नंबर पर रोड आइसलैंड रेड नाम की मुर्गी अच्छी मानी जाती है. इस ब्रीड को ज्यादातर अंडों के उत्पादन के लिए पाला जाता है. क्योंकि इसका एक प्रोडक्शन रेट जो है काफी अच्छा है. वहीं इस मुर्गी ब्रीड की खासियत ये है कि इसे आप मीट उत्पादन के लिए भी पा सकते हैं. यानी इससे दो तरह से कमाई के लिए पाला जा सकता है. अब बात की जाए कि कब से यह मुर्गी अंडा देना शुरू कर देती है तो बता दें कि जब यह मुर्गी 130 से 140 दिन की हो जाती है तो अंडों का उत्पादन करना शुरू कर देती है. वहीं यह मुर्गी सालाना ढाई सौ से लेकर 300 अंडों का उत्पादन करती है. इसलिए इस मुर्गी को भी अंडों के उत्पादन के लिए पाला जा सकता है और अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...