Home पशुपालन Training: गाय के साथ-साथ भेड़ और खरगोश पालने के लिए किसानों को किया प्रेरित, बताए इसके फायदे
पशुपालन

Training: गाय के साथ-साथ भेड़ और खरगोश पालने के लिए किसानों को किया प्रेरित, बताए इसके फायदे

livestock animal news
महिला किसान को प्रमाणपत्र और स्प्रे मशीन देते अधिकारी.

नई दिल्ली. पशुपालन में सिर्फ गाय—भैंस या बकरी नहीं पाली जाती है. बल्कि भेड़ खरगोश भी पाला जा सकता है और इससे फायदा उठाया जा सकता है. इसी बात को किसानों समझानें के मकसद से केंद्र उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र (भेडूफार्म) गडसा, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गा था. जहां किसानों को भेड़ और खरगोश पालन के फायदों के बारे में बताया गया. किसानों को एक्सपर्ट ने बताया कि गाय के साथ अगर किसान इन पशुओं का भी पालन करते हैं तो मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा.

डॉ. अरुण कुमार तोमर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉ. आर पुरुषोत्तम, नोडल अधिकारी डॉ. अब्दुल रहीम चौधरी, डॉ रजनी चौधरी, डॉ पल्लवी चौहान एवं इंद्र भूषण कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आदि ने भी भाग लिया. कार्यक्रम में हिमाचल परंपरा से स्वागत सत्कार प्रभारी डॉ. आर पुरुषोत्तमन द्वारा किया गया. केंद्र के अध्यक्ष डॉ आर. पुरुषोत्तमन ने किसानों को गाय पालने के साथ-साथ भेड़ एवं खरगोश पालने हेतु प्रोत्साहित किया.

साइंटिफिक पशुपालन पर दिया जोर
वहीं इस अवसर पर इंद्र कुमार भूषण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों के हित में संस्थान व केंद्र द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए किसानों को केंद्र से जुड़े रहने की अपील की. मुख्यअतिथि व केंद्र के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने सभी किसानों को वैज्ञानिक तरीके से भेड़-बकरी एवं खरगोश पालन करने के तरीके सीखने की जरुरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को तीन फसलों पर ध्यान देना जरूरी है जो हैं खेती, पशुपालन एवं देश का भविष्य बच्च. इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों को अपने बच्चों के माध्यम से अपनी संस्कृति एवं पहचान को बनाए व बचाए रखने की सलाह दी. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अच्छे नस्ल के पशुओं का चयन, चारा, प्रजनन, ऊन कतरन, टीकाकरण आदि पर दोनों उपयोजनाओं के 60 किसानों को लेक्चर्स व प्रैक्टिकल कक्षा केंद्र के विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया.

किसानों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए
ट्राइबल सब प्लान 28 (24 महिला व 4 पुरुष) एवं एससीएसपी 32 (25 महिला व 7 पुरुष) इस प्रकार कुल 60 किसानों को दोनों उपयोजनाओं से निशुल्क कीटनाशक स्प्रे मशीन के साथ प्रमाण पत्र का भी वितरण किए गए. डॉ. अब्दुल रहीम, वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दराज से आये किसान भाई-बहनों एवं संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्रीय केंद्र के तकनीकी कर्मचारियों एवं प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया गया. वहीं ट्राइबल सब प्लान एवं एससीएसपी उपयोजना के प्रशिक्षण का समन्वयन डॉ. आर पुरुषोत्तम, डॉ अब्दुल रहीम चौधरी, डॉ रजनी चौधरी एवं डॉ. पल्लवी चौहान द्वारा किया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...