Home पशुपालन Fire In Summer: इस राज्य के आपदा प्रबंधन ने अगलगी पर जारी की एडवाइजरी, जानें क्या करें
पशुपालन

Fire In Summer: इस राज्य के आपदा प्रबंधन ने अगलगी पर जारी की एडवाइजरी, जानें क्या करें

लोगों को सलाह दी है कि वह बच्चों से दिया, लालटेन, मोमबत्ती जैसी आग पकड़ने वाली चीज दूर रखें या ऐसी जगह पर ना रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो.
जंगलों में लगी आग का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. गर्मी का मौसम है और इन दिनों आग का खतरा बढ़ जाता है. गांव और देहात क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं इस मौसम में अचानक से बढ़ जाती हैं. एक जरा सी चिंगारी घर, खेत और खलियान आदि को बर्बाद कर देती है. आग लगने के कई कारण हो सकते हैं. किसी के द्वारा फेंकी गई माचिस की तीली, सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी कहीं पर भी आग लगा सकती है. आग की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में एडवाइजरी जारी की है. लोगों को इस मौसम में सचेत रहने के लिए कहा गया है. वहीं दमकल विभाग का नंबर भी जारी किया है. आग लगने की पूरी जानकारी तत्काल प्रशासन को देना बेहद जरूरी है.

आपदा प्रबंधन ने ग्रामीणों से अपील की गई है, कि वे तेज हवा के समय भोजन बनाने का कार्य न करें. दमकल को 101 नंबर एवं स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित करें और आग को बुझाने में सहयोग करें। आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है. हमारी, आपकी सजगता से आग लगने की घटनाओं पर कमी आ सकती है. कुछ जरूरी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है.

बच्चों के ना दें आग पकड़ने वाली चीजें: आग लगने की घटनाएं गर्मियों में बढ़ जाती हैं एक चिंगारी से भीषण आग लग जाती है, जो तबाही बन जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में आग से बचाव के उपाय पर आपदा प्रबंधन विभाग में लोगों को सलाह दी है कि वह बच्चों से दिया, लालटेन, मोमबत्ती जैसी आग पकड़ने वाली चीज दूर रखें या ऐसी जगह पर ना रखें जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो. घर में किसी भी पर्व त्योहार एवं शादी के लिए लगाए कनात या टेंट के नीचे से बिजली के तारों को ना ले जाएं. बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है. इसलिए जहां कहीं ढीले लाल दिखें उसकी सूचना बिना देर किए ऊर्जा विभाग या संबंधित बिजली कंपनी के अभियंताओं को दें.

वायरिंग की समय पर कराएं मरम्मत: शॉर्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग का समय पर मरम्मत करा लें. ग्रामीण क्षेत्रों में हरा गेहूं, खेसारी, छिमी भी बच्चे भुनाते हैं, ऐसे में आग लगने से बचने के लिए उन पर निगरानी रखें. अगर कपड़ों में आग लगी हो तो इधर-उधर ना भागें, बल्कि जमीन पर लेटते हुए आग बुझाने का प्रयास करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...