Home मछली पालन Fish Farming: गर्मियों में पालें रूपचंद मछली, तेजी से होती है इसकी ग्रोथ, मिलता है अच्छा दाम
मछली पालन

Fish Farming: गर्मियों में पालें रूपचंद मछली, तेजी से होती है इसकी ग्रोथ, मिलता है अच्छा दाम

rupchandra fish
रूपचंद मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मियों में मछली पालन के लिए सबसे उपयुक्त मछलियों की लिस्ट में रूपचंद मछली भी शामिल है. इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है. यह मछली न सिर्फ गर्मियों में तेजी के साथ बढ़ती है. बल्कि इसके खाने वालों को फायदा भी पहुंचाती है. रूपचंद मछली में दिल के स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करने वाले गुण होते हैं. वहीं इसके अंदर विटामिन डी का भी एक अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों के लिए विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. इस वजह से इसकी डिमांड मार्केट में अच्छी रहती है और इसका दाम भी अच्छा मिलता है.

अगर गर्मियों में आप रूपचंद मछली की फार्मिंग करते हैं तो आपको इससे अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि रूपचंद मछली पालने की क्या-क्या फायदे हैं और इससे कितना मुनाफा मिल सकता है.

कोई भी फीड खिलाएं, ग्रोथ मिलेगी
एक्सपर्ट का कहना है कि रूपचंद मछली गर्मियों में बेहद मुनाफा देने वाली मछली है. अगर आप मछली पालन में कुछ नया और ज्यादा मुनाफे वाला ट्राई करना चाहते हैं तो रूपचंद मछली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इस मछली के बारे में बता दें कि यह कैटफिश प्रजाति की मछली होती है लेकिन इसकी खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी और कम देखभाल में भी अच्छी खासी ग्रोथ हासिल कर लेती है. इसके पालने में खास बात यह भी है कि इसको किसी खास प्रकार के भी फीड की जरूरत नहीं होती है. आप इसे फ्लोटिंग फीड, होममेड फीड और किचन वेस्ट यहां तक कि चिकन वेस्ट से भी पाल सकते हैं. फिर भी ये अच्छी तरह से ग्रोथ करेगी.

दो से तीन महीने में मिलेगा अच्छा रिजल्ट
ये मछली उन मछली पालकों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जो हर दिन फीड नहीं डाल सकते हैं लेकिन फिर भी यह मछली धीरे-धीरे ग्रोथ करती रहती है. कमाई की बात की जाए तो मार्केट में इस मछली की डिमांड बनी रहती है. प्रति किलो डेढ़ सौ रुपए तक का आराम से रेट मिल जाता है. अगर सही मैनेजमेंट किया जाए तो इसकी ग्रोथ और मुनाफा तेजी से बढ़ते हैं. एक एकड़ के तालाब में 10 हजार मछली के बीज आप डाल सकते हैं. इसकी खूबी यह भी है कि इसे दूसरी मछलियों के साथ भी पाला जा सकता है. इससे तालाब का पूरा इस्तेमाल होता है और आपकी कमाई भी बढ़ती है. अगर आप इस मछलियों को गर्मी में पालते हैं तो दो-तीन महीने में ही अच्छा रिजल्ट मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

El Nino: तालाब की मछलियों पर भी मंडरा रहा रहा है अल नीनो का खतरा

नई दिल्ली. देश में अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है. समुद्र...

मछली पालन

Fisheries: 31. 21 करोड़ के निवेश से बिहार में बनेगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, सीएम और मंत्री ने रखी आधारशिला

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री...