Home मछली पालन Fish Farming: बायोफ्लाक सिस्टम से 5 टैंक लगाकर एक साल में कर सकते हैं 4 लाख रुपये का बिजनेस
मछली पालन

Fish Farming: बायोफ्लाक सिस्टम से 5 टैंक लगाकर एक साल में कर सकते हैं 4 लाख रुपये का बिजनेस

fish farming in tank
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन करके किसान अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं. आमतौर पर किसान मछली पालन तालाब में करते हैं लेकिन इसे दूसरे तरीकों से भी किया जाता है. मसलन, बायोफ्लाक तरीके को ही ले लिया जाए तो ये एक बेहतरीन सिस्टम है, जिससे काफी ज्यादा फायदा उठाया जा सकता है. बायोफ्लाक सिस्टम से ज्यादा कम पानी में ज्यादा मछली का उत्पादन किया जाता है. फिश एक्सपर्ट की मानें तो बायोफ्लाक सिस्टम से मछली पालन करने पर 10 हजार लीटर के टैंक में ढाई से तीन क्विंटल मछली का उत्पादन किया जा सकता है. इसकी अच्छी बात ये है कि इसमें समय भी कम लगता है.

फिश एक्स्पर्ट के मुताबिक इस बायोफ्लाक तरीके से मछली करने से छह महीने में ही फसल तैयार हो जाती है और आपको ढाई से तीन क्विंटल मछली मिल जाती है. इसके बाद आप इन मछलियों को बाजार में आसनी केे साथ 40 हजार रुपये तक में बेच सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस तरह से सिर्फ एक टैंक से सालाना 80 हजार रुपये की मछलियों का कारोबार किया जा सकता है. अगर पांच टैंक बनाते हैं तो 4 लाख रुपये की मछलियों को बेचकर आप मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. आपको बता दें कि इस ​सिस्टम को अगर आप गांव में लगाना चाहते हैं तो कुछ सावधानियां भी बरतनी पड़ती है, आइये इसके बारे में जानते हैं.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप बायोफ्लाक सिस्टम को लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास खुद की जमीन होना जरूरी है. अगर आपके पास जमीन नहीं है तो आप लीज पर भी जमीन लेकर इस सिस्टम को शुरू कर सकते हैं.

बायोफ्लाक्स सिस्टम में इस बात का भी ख्याल रखा जाता है कि जमीन ऐसी जगह हो जो नदी और नहर के आसपास हो और इस बात का भी ख्याल रखना होता है कि अगर बारिश के दिनों में नदी या नहर में ज्यादा पानी भर जाता है तो इससे बायोफ्लाक सिस्टम को कोई नुकसान न पहुंचे. यानि बाढ़ के समय पर बायोफ्लाक को डूबना नहीं चाहिए.

वहीं बायोफ्लक सिस्टम के लिए ये भी जरूरी है कि जिस जमीन पर लगाया जाना है, वहां पर पानी की बोरिंग होनी चाहिए और उसमें ऐसे पाइप लगाने चाहिए, जिससे आसानी के साथ पानी को बायोफ्लाक सिस्टम में भरा जा सके. हालांकि यह आपके खर्चे पर डिपेंड करता है कि आप इसे खरीद सकते हैं की नहीं. वहीं सरकार की ओर से बायोफ्लाक सिस्टम शुरू करने के लिए सब्सिडी भी दी जाती है आप इसे ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...