Home मछली पालन Fish Farming: तालाब में कभी भी न डालें ज्यादा बीज, बढ़िया प्रोडक्शन लेने के लिए ये काम जरूर करें
मछली पालन

Fish Farming: तालाब में कभी भी न डालें ज्यादा बीज, बढ़िया प्रोडक्शन लेने के लिए ये काम जरूर करें

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है. तभी बेहतर प्रोडक्शन मिलता है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि कई लोग ज्यादा उत्पादन हासिल करने के लिए 1 एकड़ के तालाब में 5 हजार से ज्यादा मछलियों का बीज डाल देते हैं. जबकि यह सही काम नहीं है और ये मछली पालन मेथड की एक बड़ी गलती है. जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है. क्योंकि ज्यादा मछली बीज डालने से मछलियों को तालाब में सही जगह नहीं मिलती है जिससे उनकी ग्रोथ में भी कमी देखी जाती है. ग्रोथ में कमी का मतलब है कि इससे मछलियों का उत्पादन भी बेहतर नहीं मिलेगा.

एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब में ज्यादा बीज डालने से कम ऑक्सीजन और सीमित भोजन ही उन्हें मिल पाता है. इससे भी उनकी ग्रोथ रुक जाती है और मछलियां कमजोर हो जाती हैं. इसलिए आप मछली पालन से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सही संख्या में बीज डालना सबसे जरूरी काम है. तभी बेहतर उत्पादन आपको मिल पाएगा.

​प्रीमियम क्वालिटी का लेना चाहिए बीज
अब बात करते हैं कि बीज कहां से खरीदा जाए, ताकि हमें अच्छे क्वालिटी के बीज मिलें और इससे उत्पादन बेहतर मिले. क्योंकि खराब क्वालिटी का बीज डालने पर मछली पालन में की गई सारी मेहनत खराब हो सकती है और आपको बड़ा नुकसान भी हो सकता है. अच्छा बीज वही है जो हैल्दी हो और सही साइज का हो. जबकि उनमें कोई बीमारी भी ना हो. अगर आप प्रीमियम क्वालिटी के बीज लेना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छी हैचरी से ही बीज लेना चाहिए. जब आप भरोसेमंद हैचरी से बीज लेंगे तो इसका रिजल्ट भी आपको अच्छा मिलेगा.

डाइट का भी रखें भरपूर ख्याल
मछलियों की तेज ग्रोथ के लिए बीज के अलावा उनकी डाइट का भी ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है. अगर हम बीज डालते हैं और इसके साथ मछलियों को पोषक चारा नहीं मिलता है तो उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है और वह कमजोर पड़ सकती हैं. शुरुआती 15 दिनों में उन्हें एनर्जी और प्रोटीन से भरपूर फीड देना चाहिए. मछलियों को मक्के का दाना मिलकर, 3 किलो तक चारा देना सही रहता है. इसके अलावा हाई प्रोटीन सप्लीमेंट मिलाया जाए तो ग्रोथ और तेज हो सकती है. 10 लीटर पानी में 25 ग्राम हाई ग्रोथ पाउडर मिलाकर देना चाहिए. इसे चारे के साथ देने से मछलियों की तेजी से ग्रोथ बढ़ती है. उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. जिसका सीधा सा मतलब है कि प्रोडक्शन बढ़िया होगा और मुनाफा भी ज्यादा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...