Home मछली पालन Fish Farming Tips: एक छोटे तालाब में कैसे शुरू करें मछली पालन का बिजनेस, जानिए यहां पूरी डिटेल
मछली पालन

Fish Farming Tips: एक छोटे तालाब में कैसे शुरू करें मछली पालन का बिजनेस, जानिए यहां पूरी डिटेल

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
तालाब में मछली.

नई दिल्ली. मछली पालन आज काफी फायदे का बिजनेस बनता जा रहा है. सरकार की चलाई गई सब्सिडी की स्कीम भी मछली पालन में मिल रही हैं. लोग ज्यादा से ज्यादा मछली पालन में आगे आ रहे हैं और अपनी इनकम को बढ़ा रहे हैं. इसके लिए सरकार लगातार योजनाएं चलाती रहती है. मछली पालन को आप छोटे गड्ढे में शुरू कर सकते हैं. जी हां आज हम आपको 2000 स्क्वायर फीट के गड्ढे में कैसे मछलियों को पालन और कैसे उनसे अच्छी इनकम और ग्रोथ लें इसकी जानकारी दे रहे हैं. तो पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए और कम जगह में अच्छा मछली पालन कैसे कर सकते हैं, यह पूरी जानकारी आप ले सकते हैं.
अक्सर किसानों के पास छोटी जमीन होती है और इस छोटी जमीन पर कोई फसल उगाता है तो उसे ज्यादा मुनाफा नहीं मिलता है, तो वह मछली पालन भी कर सकता है और ज्यादा मुनाफा कमा सकता है. क्योंकि तालाब का पानी खेती में सिंचाई के लिए बहुत अच्छा माध्यम होता है. खेतों के किनारों के नीबू, केले या पपीते की खेती की जा सकती है, जिससे एक्स्ट्रा इनकम की जा सकती है. वहीं छोटे गड्ढे में भी मछली पालन किया जा सकता है और मछली पालन करके आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं.

ऐसे शुरू कर सकते हैं मछली पालन: मछली पालन सरल तरीके से किया जा सकता है. अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं. मछली पालन की तालाब की लंबाई कम से कम 25 फीट होनी चाहिए, चौड़ाई 20 फीट और गहराई 8 फीट होनी चाहिए. यहां पानी का स्तर वह 5 से 6 फीट का होना जरूरी है. इनमें आप मछलियों को पाल सकते हैं. छोटे तालाब में पाली जाने वाली मछलियों को खिलाने के लिए खेती की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पानी का रखना होगा ध्यान: मछली पालन में सबसे अधिक जरूरी चीज है पानी का स्तर और वहां की आक्सीजन. एक छोटे तालाब में पानी के मैनेजमेंट की समस्या आती है. यहां के पानी में अमोनिया बढ़ जाता है, ऑक्सीजन की कमी होती है. पीएच लेवल घटने लगता है. तमाम तरीके की वॉटर क्वालिटी संबंधित दिक्कतें हो जाती है. इसलिए यहां अन्य मछलियों का पालन नहीं करना चाहिए. छोटे तालाबों में रोहू, सिल्वर कॉर्प का सर्वाइकल रेट काफी कम होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...