Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों के तालाब में नमक, पोटैशियम परमैंगनेट, फिटकरी और चूना जरूर डालें, फायदे जानें
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों के तालाब में नमक, पोटैशियम परमैंगनेट, फिटकरी और चूना जरूर डालें, फायदे जानें

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में एक नहीं कई बातों का ध्यान रखना होता है. तभी मछली पालन के काम में सफलता मिलती है. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन (Fish Farming) में तालाब के जल प्रबंधन और मछलियों को रोगमुक्त रखना सबसे महत्पूर्ण है. क्योंकि इसके बिना मछली पालन में आप सफल नहीं हो पाएंगे. जबकि मछलियों को रोगमुक्त रखने और पानी का सही प्रबंधन रखने के लिए चार चीजों का इस्तेमाल करना बेहद ही जरूरी होता है. जिसमें पोटैशियम परमैंगनेट, नमक, चूना और फिटकरी शामिल है.

हालांकि इन चीजों के इस्तेमाल के क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी होना भी जरूरी है. अगर आपको पता ही नहीं होगा कि पोटैशियम परमैंगनेट, नमक, चूना और फिटकरी का इस्तेमाल क्यों महत्वपूर्ण है तो फिर आप इसका इस्तेमाल करेंगे ही नही. इसलिए यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे.

पोटैशियम परमैंगनेट का क्या है फायदा
पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4 / लाल दवा) तालाब के पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है.

जिससे मछलियां संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं और पानी स्वस्थ बना रहता है. इससे मछलियों की ग्रोथ सही तरह से होती है.

तालाब में नकम क्यों डाला जाता है
नमक (Common Salt) मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है. इसलिए इसे तालाब में जरूरी डालें.

जबकि बाहरी परजीवियों व फंगल इन्फेक्शन से बचाता है और मछलियों का तनाव (Stress) कम कर शारीरिक ग्रोथ तेज करता है.

चूना इसलिए तालाब में डालें
चूना (Lime) पानी का pH स्तर संतुलित करता है, मछलियों के शरीर पर लगे जख्म या फंगल इन्फेक्शन को ठीक करता है.

इसके अलावा चूना तालाब में डालने से मछलियों के शरीर का अतिरिक्त चिपचिपापन हटता है और तालाब की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है.

हालांकि बाजार से लाया गया खड़ा चूना (कच्चा चूना) पानी के संपर्क में आने पर बहुत अधिक गर्मी पैदा करता है.

इसलिए इसे कभी भी सीधे सूखा तालाब में न डालें. पहले इसे अलग ड्रम या बर्तन में पानी के साथ घोलें.

जब इसका तापमान पूरी तरह ठंडा हो जाए, उसके बाद ही घोल का पूरे तालाब में समान रूप से छिड़काव करें.

फिटकरी इसलिए डालें
फिटकरी (Alum) तालाब के गंदले पानी को साफ और पारदर्शी बनाती है. पानी में तैर रहे मिट्टी और गंदगी के बारीक कणों को नीचे तल में बैठा देती है.

निष्कर्ष
चूना, फिटकरी, नमक और पोटैशियम परमैंगनेट तालाब में डालने के क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी आपको हो ही गई होगी. इसलिए इनका इस्तेमाल करके आप मछली पालन को अच्छे ढंग से कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: ठंड में तालाब का पानी अगर हुआ ज्यादा ठंडा तो मरने लग जाएंगी मछलियां

नई दिल्ली. आमतौर पर तीन तरीके से मछलियों को पालकर मोटा मुनाफा...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: टूना मछली पालन के विकास के लिए जहाजों पर रखरखाव की होगी बेहतर व्यवस्था

नई दिल्ली. टूना मछली पालन का विकास उच्च मूल्य वाले समुद्री मत्स्य...