Home मछली पालन Fisheries: सरकारी अफसरों ने पकड़ी 1200 किलो मछली, जानें वजह
मछली पालन

Fisheries: सरकारी अफसरों ने पकड़ी 1200 किलो मछली, जानें वजह

मछलियों को जब्त करने के बाद कर दिया गया दफ्न

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के मत्स्य पालन विभाग की ओर से जयपुर में 1200 किलो मछलियों से भरी एक पिकअप को जब्त कर लिया गया है. मत्स्य पालन विभाग की टीम को कहीं से इस बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम सक्रिय हुई और फिर छापेमारी करके पिकअप पर लोड की गई मछली को जब्त कर लिया. वहीं टीम की ओर से मछली ले जा रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है. इस संबंध में मत्स्य पालन विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई ने बताया कि मत्स्य पालन विभाग के निरीक्षण की कार्रवाई में विभाग की ओर से गठित निरीक्षण दल ने मछलियों से भरी पिकअप वाहन को जब्त किया है.

गौरतलब है कि है कि बारिश के मौसम में मछलियों के प्रजनन को ध्यान में रखते हुए तथा उन्हें संरक्षण देने के उद्देश्य से हर वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

क्या हुआ पकड़ी गई मछलियों का
संचिता विश्नोई ने बताया कि पिकअप के अंदर 1200 किलो मछलियां अवैध रूप से पाबंदी के समय बेचने के लिए ले जाई जा रही थी. इसकी सूचना जैसे ही ही मिली. निरीक्षण दल को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया गया. जिसके बाद टीम सक्रिय हुई और पिकअप से भरी मछलियों को जब्त कर लिया. इसके बाद गड्ढे में दफन कर निस्तारित कर दिया. उन्होंने बताया कि इस निषेध ऋतु में विभाग की यह पहली जब्ती कार्रवाई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्षा ऋतु के दौरान मछली मारने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं जिसकी अनुपालना में मत्स्य पालन विभाग ने 16 जून से 31 अगस्त तक स्वच्छ जलाशयों की मछलियों के विक्रय, वस्तु विनिमय के प्रस्थापन अथवा अभिदर्शन पर पूरीी तरह प्रतिबंध लगा दिया है तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

क्यों है ये नियम, जानें यहां
अगर आप मछली पालक हैं तो हो सकता है आपको यह जानकारी होगी ही कि बारिश के मौसम में मछली पकड़ने पर आमतौर पर रोक लगा दी जाती है. क्योंकि यह मौसम मछलियों के प्रजनन का होता है. इस दौरान मछली पकड़ने से उनके प्रजनन चक्र में रुकावट आती है और मछली की आबादी पर नेगेटिव असर पड़ता है. इसके चलते सरकारें बारिश के सीजन में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती हैं. अगर नियम के खिलाफ कोई मछली पकड़ता है तो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करती है. इसके लिए टीम भी गठित की जाती है जो इस कार्रवाई को करती है. राजस्थान में हुई यह कार्रवाई इसी नियम के तहत है. जिसमें मत्स्य पालन विभाग की टीम ने 1200 किलो मछलियों से भरी पिकअप को जब्त किया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...