Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन के लिए शानदार है ये योजना, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन के लिए शानदार है ये योजना, पढ़ें डिटेल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन या फिर इससे जुड़े हुए काम को करना चाहते हैं और इस काम की लागत 10 लाख रुपए है तो 9 लाख रुपए आपको बैंक से लोन के तौर पर मिल जाएगा. उसमें भी अगले 2 साल तक लोन की किस्त नहीं चुकानी होगी. जबकि इस लोन पर आपको 9 या 12 परसेंट ब्याज भी नहीं देना होगा. सिर्फ तीन परसेंट ब्याज पर आपको लोन मिल जाएगा. यदि आपकी आर्थिक स्थिति खराब है और पशुपालन करना चाहते हैं तो सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. जिससे आपको अच्छी कमाई का एक जरिया मिल जाएगा.

बता दें कि पशुपालन डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (Animal Husbandry and Dairy Department) की तरफ से इस खास योजना की शुरुआत की गई है. जिसमें आपको लिए गए लोन पर पहले 2 साल तक कोई किस्त नहीं चुकानी है और पूरे 8 साल में केवल तीन फीसद ब्याज दर पर ही लोन को चुकाना होगा. इसलिए ये योजना हर तरह से फायदेमंद है.

योजना के बारे डिटेल यहां पढ़ें
पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों को कहना है कि इस योजना के तहत डेयरी फार्म पोल्ट्री या पशुपालन से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट तैयार करके व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं.

सरकार की तरफ इस लोन पर सब्सिडी दी जा रही है. सरकार ब्याज सब्सिडी देगी. जिससे कुल 8 साल तक सिर्फ तीन फीसद ब्याज देना होगा.

आमतौर पर बैंक 9 से 12 परसेंट तक ब्याज लेते हैं लेकिन इस योजना की वजह से तीन फीसदी ब्याज लगेगा.

बता दें कि लोन सिर्फ शेड्यूल बैंक से यानी नाबार्ड, एनसीडीसी, एनडीडीबी या एसआईडीबीआई से ही लिया जा सकता है.

इस योजना के तहत किसान, युवा, उद्यमी, महिला समूह या सहकारी संस्था को फायदा मिलेगा, जो पशुपालन, डेयरी, पोल्ट्री फार्म, बकरी पालन, भेड़ पालन या मछली पालन से जुड़ा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं.

निष्कर्ष
असल में सरकार पशुपालन और से जुड़े तमाम कामों को बढ़ावा देना चाहती है. ताकि किसानों की इनकम को दोगुना किया जा सके. इसी वजह से इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. यदि आप भी अपनी इनकम को दोगुना करना चाहते हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...