Home मछली पालन Fisheries: प्यासी मछली पालन से कैसे होगी दोगुनी कमाई, जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: प्यासी मछली पालन से कैसे होगी दोगुनी कमाई, जानें यहां

जब पूरी जानकारी होगी तो नुकसान का चांसेज कम होगा और इससे मुनाफा ज्यादा होगा. इसलिए अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो जरूरी है कि मछली को खाना खिलाया जाता है उसकी जानकारी तो कम से कम कर लें.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है लेकिन इसमें ध्यान देना बेहद ही जरूरी है. सिर्फ तालाब खोदकर मछली पाल लेने, उसके अंदर बीज डाल देने से ही मुनाफा नहीं मिलता है. अगर आप प्यासी मछली पाल रहे हैं तो इसमें और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि हर कदम पर दिमाग लगाना होगा. समय देना होगा और जब तक छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देंगे तब तक मछली पालन में आप फायदा नहीं उठा पाएंगे. वहीं इसके उलट अगर आप मछली पालन को सही तरह से करते हैं तो एक ही साल में दो बार उत्पादन ले सकते हैं. जिससे आपको डबल मुनाफा होगा.

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये मुमकिन है तो भाइयों बिल्कुल मुमकिन है. अगर आप सही तरीका अपनाएं तो प्यासी मछली यानी पंगेसियस से आपको डबल मुनाफा मिल सकता है. इस मछली की ये खासियत है कि पानी की थोड़ी बहुत गंदगी भी सह लेती है और कम ऑक्सीजन में भी जिंदा रह लेती है.

किन बातों का दें ध्यान
इसे छोटे तालाब में भी पाला जा सकता है और बड़े तालाब में भी यह पल जाती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसकी देखभाल न की जाए. इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है.

इसके लिए आपको तालाब के किनारे सबमर्सिबल पंप लगाना होगा. ताकि तालाब में ताजा पानी जाता रहे और समय-समय पर सी प्रो या पोटेशियम परमैग्नेट जैसी दवाई भी डालनी होगी.

इससे मछलियां बीमार नहीं पड़ेंगी. इससे फायदा ये होगा कि मछलियां तनाव मुक्त रहेंगी. जिससे उनकी ग्रोथ तेजी से होगी और आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा.

मछलियां जब स्वस्थ रहती हैं तो वह चारा भी अच्छे से खाती हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है और इससे आपको उत्पादन बेहतर मिलता है.

निष्कर्ष
यदि आप इन छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रख लेते हैं तो साल में कम से कम दो बार प्यासी मछली से उत्पादन ले सकते हैं. जिससे आपको फायदा ज्यादा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...