Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कराने में किन बातों देना चाहिए ध्यान, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण कराने में किन बातों देना चाहिए ध्यान, जानें यहां

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मीठे पानी में मछली पालन के लिए तालाब एक बेहतरीन पानी का सोर्स है. कई योजनाओं से अपने खर्च पर मछली किसानों द्वारा नए तालाब का निर्माण कराया जा रहा है. नए तालाब के निर्माण के लिए किसानों को विभिन्न् पहलुओं पर जानकारी होना आवश्यक है. ताकि तालाब में अपेक्षित मात्रा में पानी का स्टोरेज किया जा सके. इसके अलावा साल भर मछली पालन के लिए पानी उपलब्ध हो सके. तालाब निर्माण से पानी संरक्षण के साथ-साथ भूगर्भ जल के श्रोत में भी वृद्धि की जा सकती है. इसके ये एक अलग तरह का फायदा है.

मत्स्य निदेशालय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार Fishery Directorate, Department of Agriculture, Animal Husbandry and Cooperation, Government of Jharkhand के एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप मछली पालन के लिए तालाब का निर्माण करवाना चाहते हैं तो इसमें कुछ बातों का ध्यान दिया जाना चाहिए.

किन बातों का देना है ध्यान, जानें यहां

  1. तालाब के निर्माण के लिए ऐसी भूमि का चयन किया जाए जो प्राकृतिक रूप से गहरी हो ताकि आसपास के क्षेत्र के वर्षाजल के संग्रहण में सुगमता हो. यानी भूमि/तालाब का जलग्रहण क्षेत्र बड़ा हो.
  2. भूमि की मिट्टी चिकनी, दोमट या फिर लोम किस्म की हो.
  3. तालाब तक पहुंचने का रास्ता आसान हो.
  4. मिट्टी न ज्यादा अम्लीय हो न ज्यादा क्षारीय हो.
  5. तालाब समूह (Cluster) में बनाना अच्छा होता है.

तालाब के मिट्टी की पहचान
नए तालाब निर्माण के पहले मिट्टी को जांच बेहद ही जरूरी है. मिट्टी की जांच प्रयोगशाला में करायी जा सकती है. साथ ही साथ मछली किसान अपने स्तर से भी मिट्टी की जांच कर सकते हैं. जिसकी सरल विधि निम्नलिखित हैं.

  1. जहां तालाब बनाना है उस स्थान पर 3×3 फीट के क्षेत्र में तीन से पांच फीट का गड्डा बनाकर मिट्टी निकालें.
  2. उस मिट्टी को पानी में गीला कर 3 इंच व्यास का गोला बनाएं और 3-4 फीट तक हवा में उछालें यदि गोला टूट जाए तो मिट्टी तालाब बनाने के उपयुक्त नहीं है, यदि गोला नहीं टूटे तो वह स्थान तालाब निर्माण के लिए उपयुक्त है.
  3. मिट्टी का गोला (3 इंच व्यास) बनाकर उसे बेलनाकार घुमा- घुमा कर 5-6 इंच तक लंबा करें यदि नहीं टूटे तो यह स्थान तालाब के लिए उपयुक्त है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...