Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों के तालाब का बांध कैसा होना चाहिए, इससे जुड़ी हर एक बात जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों के तालाब का बांध कैसा होना चाहिए, इससे जुड़ी हर एक बात जानें यहां

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
रूपेश कुमार का तालाब

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए बनाए जाने वाला तालाब आमतौर पर आयताकार होता है. ये तालाब ज्यादा उपयुक्त माना जाता है. इसकी लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 2:1 अथवा 3:1 होना ज्यादा उपयुक्त माना जाता है. उपलब्ध जमीन का 70 से 75 प्रतिशत भाग ही तालाब के निर्माण के लिए यानि जलक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है, बाकी 25-30 परसेंट तालाब के बांध में चला जाता है. यानि एक एकड़ के तालाब के निर्माण के लिए लगभग 1.35 से 1.40 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है.

तालाब की लंबाई पूर्व से पश्चिम दिशा में रखा जाना बेहतर है. इस प्रकार के तालाब में हवा के बहाव के कारण पानी में अधिक हलचल होती है, नतीजे में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा अधिक रहती है. तालाब की औसत गहराई उतनी होनी चाहिए जहां सूरज की पर्याप्त रोशनी पहुंच सके. जहां पानी का साधन है वहां तालाब की गहराई 4 से 6 फीट रखी जा सकती है. यदि तालाब बारिश के पानी पर आधारित हो वहाँ तालाब की औसत गहराई 8 से 10 फीट तक रखी जा सकती है.

तालाब की संरचना कैसी हो
तालाब के जलक्षेत्र की मापी के बाद चारों तरफ 5 से 7 फीट जमीन वर्म (Berm) के रूप में छोड़कर बांध बनाया जाए. जिससे बांध की मिट्टी को क्षरण होकर तालाब में जाने से रोका जा सके.

तालाब की खड़ी खुदाई नहीं करनी चाहिए. तालाब का किनारा ढलाव वाला होना चाहिए. तालाब का ढलाव (Slope) 1:1.5 या 1:2 (ऊंचाई आधार) अनुपात में स्था जाना चाहिये.

तालाब का बांध निर्माण
पेड़ पौधों को जड सहित हटा देना चाहिए. तालाब निर्माण शुरू करने के पहले जमीन की उस जगह जहां मिट्टी की खुदाई होती है, बर्म (Berm) का स्थान एवं बांध का निर्माण स्थल को चिन्हित कर लेना आवश्यक है.

बांध तैयार करने के लिए चिन्हित स्थल से घास, जंगली पौधों को हटा कर ट्रैक्टर या हल से जुताई करने के बाद ही वहां पर मिट्टी डालने का काम किया जाए, इससे बांध मजबूत बनेगा और उससे पानी के रिसाय की संभावना नहीं रहेगी.

जिस तरफ पानी का निकास हो उधर का बांध ज्यादा चौड़ा एवं मजबूत बनाना चाहिए. बाँध पर तह-दर-तह मिट्टी डालनी चाहिये तथा उसे दबाते रहना चाहिये.

शिखर की चौड़ाई के अनुरूप बांध के दोनों ओर ढलान रखना जरूरी है. यदि बांध की ऊंचाई 4-5 फीट हो, तो शुरुआत की चौड़ाई भी कम से कम 4-5 फीट रखनी चाहिये.

अन्दर की ढलान 1:1.5 रखना चाहिये. यदि बांध पर वाहन चलना हो तो शुरुआत की चौड़ाई 8 से 10 फीट स्खी जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...