Home मछली पालन Fish: मछली बीज का ज्यादा उत्पादन लेने के लिए पढ़ें एक्सपर्ट की ये सलाह
मछली पालन

Fish: मछली बीज का ज्यादा उत्पादन लेने के लिए पढ़ें एक्सपर्ट की ये सलाह

how to treat a fish ulcer
ऑक्सीजन की कमी ज्यादा है तो मशीनों की मदद से ऑक्सीजन पानी में छोड़ना चाहिए.

नई दिल्ली. बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधान विभाग की मानें तो मछली पालन के काम में बीज उत्पादन का काम करने के लिए ये वक्त बिल्कुल सही है. क्योंकि बारिश के मौसम को ही बीज उत्पादन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है. ऐसे में जुलाई और अगस्त के इस महीने में आप मछली के बीज उत्पादन काम कर सकते हैं और इससे फायदा भी कमा सकते हैं. हालांकि इसमें आपको कुछ बातों का ख्याल भी रखना होगा, जो आगे हम आपको बताएंगे. जिससे उत्पादन बेहतर लिया जा सकता है.

यहां ये भी जान लें कि मछली पालन का काम इनकम कमाने का एक बेहतरीन जरिया है और इससे लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं.

क्या करना चाहिए
मत्स्य बीज पक्षेत्र सुनारू फतुहा पटना के सहायक मत्स्य निदेशक डॉ. टुनटुन सिंह ने बताया कि अभी बरसात का वक्त है और इस समय में मछली के बीज उत्पादन का काम किया जाता है.

उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त का समय इसका सबसे अहम समय माना जाता है. इसलिए सभी हैचरी चलने वाले लोक प्रजनक मछलियों से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं.

कहा कि जब भी किसान भाई हैचरी में मछली के बीज उत्पादन के लिए कोशिश करें तो मछली के प्रजनन करने के बाद अंडा निकालने के बाद मछली पालकों को चाहिए कि सही तरीके से अकुमाइज्ड जरूर करें.

आमतौर पर ऐसा नहीं होने से मछली में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. फिर बाद में जब मछलियों को तालाब में डाला जाता है तो उनमें मृत्यु दर दिखाई देने लगती है.

मछली पालक के पास दो टाइप का तालाब होना चाहिए. एक तालाब से मछली बीज निकालें और फिर उसको दूसरे तालाब में रख दें.

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि प्रजनक मछली को 2000 किलो प्रति हेक्टेयर से ज्यादा का स्टोर नहीं करना चाहिए.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट के बताए तरीके अनुसार अगर आप मछली के बीज का उत्पादन करते हैं तो आपको फायदा होगा. क्योंकि इससे उत्पादन भी बेहतर मिलेगा और मछलियों के बच्चों की ग्रोथ भी अच्छी होगी. इससे आगे फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...