Home मछली पालन Fish: मछलियों की तेजी से ग्रोथ के लिए फीड में मिलाकर खिलाएं ये खास चीज
मछली पालन

Fish: मछलियों की तेजी से ग्रोथ के लिए फीड में मिलाकर खिलाएं ये खास चीज

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. जब हाई डेंसिटी में मछली पालन किया जाता है तो मछलियों की ग्रोथ को बढ़ाना सबसे अहम काम होता है और अगर आप हाई डेंसिटी में ग्रास कार्प मछली का पालन करते हैं तो सिर्फ बीज डालना और तालाब संभालना ही काफी नहीं होता है. असली फर्क चारे की क्वालिटी और उसमें इस्तेमाल की गई चीजों से आता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी मछलियां जल्दी से जल्दी 100 से 200 ग्राम तक की हो जाएं तो आप बाजार में मिलने वाले हाइपर ग्रोथ पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन यहां ये भी जान लें कि हमेशा ही हाइपर ग्रोथ पाउडर एक्सपर्ट या अनुभवी मछली पालकों की सलाह पर ही इस्तेमाल करना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मछली पालन में हाइपर ग्रोथ पाउडर का इस्तेमाल होता है. जिसमें कई गुण होते हैं. इसमें प्रोबायोटिक्स, अमीनों एसिड जैसे मिनरल्स होते हैं, जो मछलियों के शरीर पर सीधे असर करते हैं. यानी मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. इसलिए ये पाउडर किसी गेम चेंजर से कम नहीं होते हैं.

ज्यादा ग्रोथ करने लगती हैं मछलियां
एक्सपर्ट का कहना है कि जब इसको सरसों की खली या किसी दूसरे फीड के साथ मिलकर तालाब में डाला जाता है तो मछलियां इसे बड़े ही चाव के साथ खाती हैं. अच्छी बात यह है कि मछलियां फीड को तेजी के साथ खाती हैं और उनका वजन तेजी के साथ बढ़ता है. एक्सपर्ट कहते हैं इस तरह का पाउडर मछलियों की पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार साबित होता है. उन्हें अच्छे से लग जाता है और किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचता है. जिसके नतीजे में मछलियों का प्रदर्शन अच्छा हो जाता है और वह ज्यादा से ज्यादा ग्रोथ करने लगती हैं.

इस तरह तैयार करें फीड
एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि इस तरह के पाउडर का इस्तेमाल करने से मछलियों की इम्युनिटी पावर भी मजबूत होती है. क्योंकि इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम और कॉपर जैसे कई जरूरी खनिज भी शामिल किए जाते हैं, जो मछलियों के स्वास्थ्य को सही रखने मदद करते हैं. वहीं इसमें विटामिन सी, ए, डी, बी2, बी1 और बी3 होता है, जो मछलियों की जरूरत को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. यही वजह कि जब मछलियों को इस तरह का पाउडर दिया जाता है तो उनका वजन दूसरी मछलियों के मुकाबले जल्दी बढ़ता है. अब बात आती है इसके इस्तेमाल की. बता दें कि जब भी चारा बनाएं तो 10 किलो सरसों की खली में 100 ग्राम हाइपर ग्रोथ पाउडर मिला दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: ठंड में भी ये मछली देती अच्छा मुनाफा, यहां पढ़ें डिटेल

नई दिल्ली. ठंड के दौरान भारतीय मेजर कार्प जैसे कत्ला, रोहू आदि...

पोल्ट्रीमछली पालन

Egg And Fish: बिहार में अंडा और मछली उत्पादन बढ़ा, यहां पढ़ें आंकड़े

नई दिल्ली. जहां एक ओर देश में अंडा और मछली का उत्पादन...