Home मछली पालन Fish Farming: बारिश के मौसम में तालाब के अंदर चूना डालने का क्या है फायदा, कितना करें इस्तेमाल
मछली पालन

Fish Farming: बारिश के मौसम में तालाब के अंदर चूना डालने का क्या है फायदा, कितना करें इस्तेमाल

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मछली पालन के दौरान जब बरसात का महीना आता है, तब बारिश होने के चलते तालाब में रोड से नाली से और दूसरे तरीकों से गंदा पानी बहकर चला जाता है. इससे जहां तालाब की में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है तो वहीं मछलियों के लिए प्राकृतिक भोजन की भी कमी हो जाती है. जिससे नेचुरल फीड पर पलने वाली मछलियों को खाना नहीं मिलता है और फिर बाद में उनमें मृत्युदर दिखाई देती है.

क्या करना चाहिए, जानें यहां

  • बारिश के दिनों में सबसे पहले पानी के पीएच लेवल और पानी की सफाई पर ध्यान देना चाहिए.
  • इसका सबसे सरल और असरदार उपाय पत्थर वाला चूना है. क्योंकि चूना एक पारंपरिक और वैज्ञानिक प्रमाणित तरीका है, जो सालों से मछली पालन में इस्तेमाल होता है.
  • अगर आप एक एकड़ तालाब में 50 से 60 किलो पत्थर वाला चूना डालते हैं तो वह तालाब के पानी मैं मौजूद अम्लीय तत्वों को खत्म कर देता है और पानी का पीएच लेवल सामान्य कर देता है.
  • जब पीएच लेवल सामान्य हो जाता है तो मछलियों के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है और उनकी ग्रोथ तेजी के साथ होती है.
  • चूना तालाब के तल में जमी हुई गंदगी और जैविक कचरों को साफ करने में मदद करता है.
  • बारिश के बाद कीचड़ और सड़ी गली सामग्रियां पानी की सतह पर जमा हो जाती हैं. जिससे अमोनिया गैस बनती है. चूना इसको खत्म करने में भी कारगर है.
  • चूना पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और फंगल को भी खत्म कर देता है. जिससे मछलियों को ग्रोथ करने में आसानी होती है और उन्हें स्किन डिजीज नहीं होती है.
  • तालाब का पूरा वातावरण धीरे-धीरे साफ सुथरा और स्थित करने के लिए चुनाव बेहद ही जरूरी है.
  • पत्थर वाला चूना मछलियों के शरीर पर कोई नुकसान भी नहीं करता है. इसलिए आप इसे निर्धारित मात्रा में डाल सकते हैं.

चूना नुकसान से बचाता है
पशु और मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार Animal and Fish Resources Department, Government of Bihar के एक्सपर्ट का कहना है कि चूना बारिश के पानी से होने वाले नुकसान से मछलियों का बचाव करता है. अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो मछली पालन में फायदा मिलेगा नहीं तो नुकसान हो सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...