Home मछली पालन Fish Farming : मछली तालाब का तापमान गर्मी में कैसे करें मेंटेन, क्या करें मछली पालक, जानिए पूरी डिटेल
मछली पालन

Fish Farming : मछली तालाब का तापमान गर्मी में कैसे करें मेंटेन, क्या करें मछली पालक, जानिए पूरी डिटेल

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. वैसे तो मछली पालन में कई बातों का ध्यान देना जरूरी होता है लेकिन बहुत हद तक जलकृषि की सफलता जल की गुणवत्ता पर निर्भर करती है. सभी मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन करते समय पानी की गुणवत्ता की जानकारी होनी चाहिए. पानी में उपस्थित प्राकृतिक भोज्य पदार्थों की मात्रा पानी में मौजूद खाद एवं उर्वरक पर निर्भर करती है, जो जलीय मिट्टी से या सीधे जल से ही हासिल होती है. वहीं जैविक उतपादन दर में संतुलन बना रहता है तथा इसका सीधा संबंध मछली के उत्पादन से होता है.

वहीं मत्स्य पालकों को तालाब में जिन पोषक तत्वों की कमी हो उनकी आपूर्ति जरूरत के मुताबिक करते रहना चाहिए. पोषक तत्वों का सीधा उपयोग प्लवकों तथा जलीय वनस्पतियों द्वारा किया जाता है और इसी से शुरुआती उत्पादन की क्रिया चलती रहती है. एक्सपर्ट के मुताबिक मछली के स्वास्थ्य पर जलीय गुणवत्ता का विशेष प्रभाय पड़ता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि तालाब के पानी की गुणवत्ता का कैसी तो इस पूरी रिपोर्ट को गौर से पढ़ें.

ऑक्सीजन का इंतजाम जरूरी होता है: एक्सपर्ट के मुताबिक तालाब में जल आपूर्ति के लिए जल ओत की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है. तालाबों की मिटटी एंव पास के वतावरण की गुणवत्ता को भी देखें. आहार और जरूरी घुलने वाले ऑक्सीजन का इंतजाम करना भी जरूरी है. पानी के ज्यादातर कारक बदलने वाले होते हैं. जल के इन कारकों को भौतिक, रासायनिक तथा जैविक भागों में बांटा जा सकता है.

पानी के लिए फिजिकल फैक्टर: समी के लिए तापमान की एक आर्दश सीमा होती है एक तापमान सहने की सीमा होती है और एक तापमान सहने की अंतिम सीमा भी होती है. मछली का व्यवहार सीधे तौर पर वातावरणीय तापमान से सम्बन्धित होता है. तापमान के बढ़ने या घटने से अन्य भौतिक रासायनिक तथा जैविक कारकों पर काफी प्रभाव पड़ता है. कार्प मछलियों के लिए सबसे अनुकूलतम जल तापमान 25 से 30 ​डिग्री सेल्सियस के बीच होता है. इसी तापमान कम में ज्यादा से ज्यादा इजाफा, अधिकतम पाचन एवं प्रजनन आदि होती है. तापमान बढ़ने से मछली के लिए उपलब्ध आवश्यक पदार्थों जैसे घुलित ऑक्सीजन इत्यादि घटने लगते हैं. हवा का तापमान प्रतिदिन 10 ​डिग्री सेल्सियस तक बदल सकता है. जबकि जलीय तापमान 50 सेमी. गहराई पर नहीं बदलता है.

तापमान मैनेजमेंट के लिए क्या करना चाहिए

  • मत्स्य बीज संचय तमी करें जब तापमान सहायक हो.
  • तापमान के अधिक या कम होने पर मत्स्य आहार नियंत्रित कर दें.
  • तापमान के कारण बिमारियों या मृत्यु होने से पूर्व दोहन कर लें.
  • जरुरत होने पर पानी बदलें.
  • जल में तापमान के समुचित वितरण हेतु वायुकरण यंत्रों या जल चककों का प्रयोग किया जा सकता है. जिससे जलीय गुणवतता अच्छी होगी तथा उत्पादन बढ़ेगा. जल मिश्रण से तालाब में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: ठंड में तालाब का पानी अगर हुआ ज्यादा ठंडा तो मरने लग जाएंगी मछलियां

नई दिल्ली. आमतौर पर तीन तरीके से मछलियों को पालकर मोटा मुनाफा...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: टूना मछली पालन के विकास के लिए जहाजों पर रखरखाव की होगी बेहतर व्यवस्था

नई दिल्ली. टूना मछली पालन का विकास उच्च मूल्य वाले समुद्री मत्स्य...