Home मछली पालन Fish Farming: इन चार चीजों से तैयार करें मछलियों का खाना, फायदा पढ़कर भूल जाएंगे बाजार का फीड
मछली पालन

Fish Farming: इन चार चीजों से तैयार करें मछलियों का खाना, फायदा पढ़कर भूल जाएंगे बाजार का फीड

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. तालाब में पाली जा रही मछलियों का अगर तेजी से प्रोडक्शन होता है और उनकी ग्रोथ तेजी से होती है तभी फायदा मिलता है. इसलिए मछलियों को ऐसा फीड देना चाहिए जो उनकी ग्रोथ तेजी से करें. जिससे प्रोडक्शन ज्यादा मिले. मार्केट में फ्लोटिंग फीड उपलब्ध है जो मछलियों की तमाम जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसको देने से मछलियों की ग्रोथ तेजी से होती है और उनका प्रोडक्शन भी ज्यादा होता है लेकिन यह बहुत महंगा पड़ता है. इस वजह से बहुत से मछली पालक भाई इसको नहीं दे पाते हैं. क्योंकि इससे मछली पालन की लागत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है

वहीं आप चाहें तो घर पर ही कुछ चीजों से मछली का चारा यानी फीड तैयार कर सकते हैं, जो मछलियों की ग्रोथ के लिए भी अच्छा होगा. साथ-साथ उनके प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा. इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि वह फीड कैसे तैयार करें जो मछलियों की ग्रोथ कम लागत में बढ़ा दे.

चावल की भूसी का करें इस्तेमाल
मान लीजिए कि आपको 10 किलो फीड तैयार करना है तो इसमें सबसे पहले चावल की भूसी का इस्तेमाल करना होगा और इस 10 किलो फीड में चावल की भूसी 40 फीसद लेना होगा, जो किसानों के पास आसानी से उपलब्ध भी होती है. अगर नहीं भी है तो भी मंडी या फिर राइस मिल से बेहद ही कम कीमत पर यह मिल जाती है. यह मछलियों को एनर्जी देना का काम करती है और पेट भरने का अहसास देती है.

सरसों की खली
वहीं 30 फीसद सरसों की खली का इस्तेमाल करना है, जो प्रोटीन से भरपूर होती है. अगर आप मछलियों को सरसों की खली खिलाते हैं तो मछलियों की मांसपेशियों की वृद्धि और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में ये मददगार साबित होगी. इसलिए इसे खिलाना चाहिए.

मक्का या बाजरा का दर्रा
मक्का या बाजरा का दर्रा 30 परसेंट लेना होगा. ये अनाज मछलियों को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं. क्योंकि इनमें आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्व होते हैं, जो मछलियों की वृद्धि को तेज करते हैं.

गुड़ का पानी
इसके अंदर गुड़ का पानी भी मिलना है, जो मछलियों के लिए एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर का काम करता है. इसमें मौजूद ग्लूकोज मछलियों को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. उनकी भूख बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है. इससे ग्रोथ और वजन दोनों बढ़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

केज मछली तकनीक के कई सारे लाभ हैं. मछलियां एक सीमित क्षेत्र में रखी जाती हैं
मछली पालन

Fish Farming: डैम के जरिए मछली पालन को बढ़ावा देगी सरकार, मिलेगा हजारों को रोजगार

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इससे खूब कमाई...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fish Farming: मछली ले जाने वाले वाहनों को न रोकने का मत्स्य निदेशालय ने दिया पुलिस को निर्देश

नई दिल्ली. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालन

Fisheries: ओडिशा में 16 लोगों की इनकम फिशरीज सेक्टर पर है निर्भर

नई दिल्ली. भारत के पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी के किनारे...