Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों की इस खतरनाक बीमारी के रोकथाम और इलाज का पढ़ें तरीका
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों की इस खतरनाक बीमारी के रोकथाम और इलाज का पढ़ें तरीका

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मछली पालन में कई बीमारियां खतरनाक हैं. उन्हीं में से एक ड्रॉपसी बीमारी भी है. जिसकी वजह से मछलियों की ग्रोथ रुक जाती है और उन्हें कई और तरह की भी दिक्कतें होती हैं. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि इस बीमारी में मछलियों का पेट फूल जाता है और इसकी वजह से अन्य मछलियों को भी इस बीमारी के होने का खतरा रहता है. जिससे कि तालाब में सभी मछलियों के बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इस वजह से इस बीमारी से बचाव करना बेहद जरूरी है, तभी फिश फार्मिंग के काम में फायदा होगा, नहीं तो नुकसान हो जाएगा.

अगर आप भी चाहते हैं कि मछलियों में होने वाले ड्रापसी बीमारी से अपने तालाब की मछलियों को बचाव करें तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें. बीमारी के रोकथाम का तरीका और ड्रॉप्सी डिजीज हो जाने पर कैसे इलाज करना है, इसके बारे में हम यहां आपको जानकारी देंगे.

ओवर फीडिंग न कराएं
मछली पालन पर नजदीक से नजर रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि ड्रॉपसी बीमारी की रोकथाम के लिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियमित रूप से तालाब टैंक के पानी का परीक्षण करें. नियमित रूप से पानी को बदलते रहें. ताकि उसके अंदर कोई बैक्टीरिया वगैरह न पनप पाए. टंकी को साफ करते रहें. फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें. मछली को ओवर फीडिंग न कराएं. वहीं मछली के आहार में बदलाव जरूर करें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर मछलियों को बहुत ज्यादा मात्रा में दाना दिया जाए तो इससे न सिर्फ मछलियों को ड्रॉपसी बीमारी हो जाती है, बल्कि कई और बीमारियों के होने का भी खतरा रहता है. इसलिए उन्हें जितनी जरूरत हो उतना ही दाना देना चाहिए.

बीमारी मछलियों का इस तरह करें इलाज
मान लीजिए कि आप बीमारी की रोकथाम नहीं कर पाए तो इसके लिए मछलियों का इलाज करना बेहद जरूरी है. इलाज करने के लिए मछली के तालाब या टैंक में प्रत्येक गैलन के लिए एक चम्मच नमक डालें. बीमार मछली के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखें. हफ्ते के आधार पर पानी बदलते रहें. एंटीबायोटिक दावाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे मेरासीन—2. अगले कुछ हफ्तों तक सामान्य रूप से आहार देते रहें. किसी भी तरह के लक्षण के समाप्त होने तक दवाएं देते रहें. इस बीमाारी में 10 दिन इलाज करने की जरूरत होती है. दवा की उचित मात्रा के लिए आप फिश एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार से 39 हजार टन मछलियां बाहर भेजी, 50 हजार टन हुआ फिश फीड का उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार राज्य की सरकार बिहार को फिशरीज सेक्टर में आत्मनिर्भर...

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ का तालाब को तैयार करने आ सकता है 50 हजार से ज्यादा खर्च

नई दिल्ली. मछली पालन की शुरुआत करने के लिए जरूरी होता है...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन में छोटी सी गलती पूरे कल्चर कर देती है खराब

नई दिल्ली. फिश एक्सपर्ट का मानना है कि मछली पालन एक ऐसा...

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली पालन

Fish Farming: मछली के बच्चों की ग्रोथ के लिए पहले दिन पौष्टिक फीड खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. मछली पालन में भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता...