Home मछली पालन Government Scheme: इस योजना का फायदा उठाकर शुरू करें मछली पालन, होगी अच्छी कमाई
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Government Scheme: इस योजना का फायदा उठाकर शुरू करें मछली पालन, होगी अच्छी कमाई

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अगर आपके पास एक एकड़ का खेत है और अगर वह उपजाऊ नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सरकार की मदद से अपने इसी खेत पर तालाब का निर्माण करवाकर मछली पालन कर सकते हैं. जिससे आपको अच्छी कमाई होगी. खराब पड़ी जमीन का इस्तेमाल भी हो जाएगा और आपकी इनकम भी बढ़ जाएगी. दरअसल सरकार मत्स्य पालन योजना के तहत ऐसे किसानों की मदद कर रही है, जिनके पास एक एकड़ जमीन है. ताकि वह मछली पालन करके अपनी इनकम बढ़ा सकें.

आप तालाब खुदवाकर उसमें कई तरह की मछलियों को पालकर 6 महीने में ही अच्छी कमाई कर सकते हैं. दरअसल कई ऐसी मछलियां हैं जो 6 महीने में ही अच्छी ग्रोथ हासिल कर लेती हैं और बाजार में बिकने लायक तैयार हो जाती हैं. जिन्हें बेचकर बढ़िया कमाई होती है. इसलिए मछली पालन का काम एक बेहतरीन बिजनेस है.

जानें क्या है योजना का फायदा
योजना के तहत सरकार किसानों को तालाब का निर्माण करने और मछली पालन करने के लिए 25 लाख रुपए तक की मदद दे रही है.

सामान्य वर्ग के किसानों को 30 से 25 फीसदी तक की सब्सिडी सरकार देगी. जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को 45 परसेंट तक की सब्सिडी मिलेगी.

योजना का फायदा लेने के लिए नजदीकी मछली पालन विभाग में आवेदन करना होगा. आवेदन के बाद विभाग तालाब निर्माण की मंजूरी देता है और फिर जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद काम शुरू होता है.

आप तालाब में लाल परी, सिंघाड़ा मछली, रोहू और कतला जैसी मछलियों को पाल सकते हैं. ये मछलियां 3 से 6 महीने में ही विकसित हो जाती हैं.

अच्छी बात ये है कि इन मछलियों की बाजार में डिमांड हमेशा बनी रहती है और इनका अच्छा दाम भी मिलता है.

निष्कर्ष
यदि आप उन्हें सही से पालेंगे तो साल में 3 से 5 लाख रुपए तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं. जिससे आपके पास आय का एक बढ़िया जरिया बन जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...