Home मछली पालन Fisheries: मछलियों को फीड देने में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नुकसान से बचेंगे, मुनाफा ज्यादा होगा
मछली पालन

Fisheries: मछलियों को फीड देने में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नुकसान से बचेंगे, मुनाफा ज्यादा होगा

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो कई बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है. जिसमें से एक मछलियों को कराई जाने वाली फीडिंग का तरीका है. फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि वैसे तो मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन अगर फीडिंग कराने में सही तरीके का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो फिर इससे मछलियों की ग्रोथ रुक जाती है. मछलियों को किस तरह फीडिंग कराना चाहिए, उसका भी अपना तरीका है. मछली पालकों को अगर ये नहीं मालूम है तो मछली पालन में फायदे की जगह नुकसान हो सकता है और ये नुकसान मछलियों की ग्रोथ न होने और उत्पादन कम होने से होगा.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन में नुकसान होने की सबसे बड़ी वजह ज्यादा फीड डालना होता है. मान लीजिए किसी तालाब अपने पांच हजार मछली के बच्चे डालें हैं तो उतने ही मछलियों को मानकर फीड नहीं डालना चाहिए. बहुत से मछली किसान ये करते हैं कि जितनी मछलियां होती हैं उतना ही फीड डाल देते हें. इससे नुकसान होता है. फीड डालते वक्त इसमें 15 फीसदी की कटौती करना चाहिए. ताकि तालाब में प्रदूषण भी न हो और मछलियों को जरूरी फीड मिल जाए.

मछलियों को फीड खिलाने में इन बातों का दें ध्यान
मछलियों को हर दिन यानी रोजाना खाना खिलाना चाहिए. फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि मछलियों को प्रजाति और आकर के हिसाब से फीडिंग कराना चाहिए और फीड की मात्रा तय की जानी चाहिए. फिश एक्सपर्ट के मुताबिक मछली की वृद्धि के मुताबिक हर हफ्ते फीड की मात्रा बढ़ा सकते हैं. मछलियों को ज्यादा या कम फीड नहीं देना चाहिए. जितनी जरूरत है, उतना ही फीड देना चाहिए. ज्यादा फीड देने से तालाब में प्रदूषण होता है और कम फीड देने से मछलियों की ग्रोथ रुक जाती है. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह पर मछलियों को फीड देना चाहिए.

मछलियों को पसंदीदा फीड खिलाएं
मछलियों को जब तनाव हो तो उन्हें फीड नहीं देना चाहिए. पानी का तापमान ठंडा होने पर फीड कम देना चाहिए. मछलियों को दिन में दो या तीन बार फीड खिलाना चाहिए. फीड जरूरत से ज्यादा महीन नहीं होना चाहिए. फीड में पोषक तत्वों की मात्रा उचित अनुपात में रखनी चाहिए. जो फीड मछलियों को पसंद हो वही खिलाना चाहिए. ताकि इसे वो इसे चाव के साथ खाएं और उनकी ग्रोथ तेजी के साथ हो. मछलियों को ऐसी फीड देना चाहिए जो आसानी से पच जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की मछलियों के लिए मुश्किलों भरा है ये मौसम, तुरंत उठाएं जरूरी कदम

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां,...