Home मछली पालन Fish Farming: मछली को कैसा दे फीड, जिससे जल्दी हो ग्रोथ, यहां जानिए आहार देने की पूरी डिटेल
मछली पालन

Fish Farming: मछली को कैसा दे फीड, जिससे जल्दी हो ग्रोथ, यहां जानिए आहार देने की पूरी डिटेल

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. उसमें से एक है मछली के लिए आहार कैसे तैयार किया जाए, क्योंकि मछलियों को जो आहार दिया जाता है, उसी से उनकी ग्रोथ तेज होती है और जिसका फायदा मछली पालक को मिलता है. एक्सपर्ट की मानें तो जिस तालाब में आप मछली पालन कर रहे हैं, उसमें एक महीना पहले से ही गोबर का छिड़काव कर देना चाहिए. जब बीज डालेंगे तो उसके लिए वह भरपूर खाना पहले से ही उपलब्ध रहता है. एक हेक्टेयर में 1000 किलो गोबर का छिड़काव करना चाहिए. मछलियों को चोकर भी देना भी बहुत अच्छा होता है. जब हम तालाब में बीज डालते हैं तो मछलियों के बच्चों के मुंह के आकार बहुत छोटे होते हैं वह चोकर आसानी से खा लेती हैं.

मछली पालक पानी में रहने वाली बत्तख भी पाल सकते हैं. क्योंकि बत्तख का जो फीड रहता है उसे मछलियां खाती हैं और यह भी देखा गया है कि जिस तालाब में बत्तख रहती हैं उस तालाब की मछलियों का वजन बहुत तेजी के साथ बढ़ जाता है. इसे पालना बहुत ही अच्छा विचार है. अगर आप मछली पालन कर रहे हैं तो साथ में बत्तख भी पाल सकते हैं. इसमें आपको दो गुना फायदा होगा. कई व्यापारी तो मछलियों को आटा भी नहीं देते हैं. इसकी छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर मछलियों को दाने के रूप में दिते हैं. ऐसे कई आहार भी हैं, जिसे मछलियों को प्रदान कर सकते हैं. जैसे जमीन से निकलने वाले केंचुए, मछलियों को दिए जाते हैं. इससे मछलियों का विकास जल्दी होता है.

कब कितना खाना देना है: जब बात मछलियों को खाना देने की आती है तो इसका आपको खास ध्यान देना होता है. ताकि मछलियों में अच्छी वृद्धि हो और भी जीवित रह सकें. इसके लिए आपको तालाब में मछली के बीज डालने के तीन से चार दिन के बाद ही पौष्टिक खाना देने की आवश्यकता होती है. मछलियों के अच्छे विकास के लिए खाने की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. ताकि पानी के अंदर मछलियों की नस्ल वृद्धि हो सके. एक दिन में मछलियों को कम से कम तीन बार खाना दिया जाता है, जो लोग मछली पालन करना चाहते हैं, उन्हें यह दिक्कत भी आती है कि मछलियों को हर दिन कितना खाना दें. प्रति हेक्टेयर की बात की जाए तो पहले 3 महीने में आपको 3 किलो दाना देना है. दूसरे 3 महीने में 8 किलो दाना देना होगा. तीसरे 3 महीने में 16 किलो दाना देना होगा. जबकि चौथे 3 महीने में 24 किलो दाना देना चाहिए.

कहां से खरीदें मछली का बीज: आप अपने एरिया की मछली के बीज बेचने वाली दुकानदार से संपर्क कर सकते हैं और कम दाम पर मछली के बीज ले सकते हैं. इसके अलावा देश के प्रत्येक जिले में मछली पालन विभाग होता है, जहां पर भी आप मछली के बीज से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा मछली बीज किसी भी हैचरी से खरीदा जा सकता है. सहारनपुर, दिल्ली, आगरा, हरिद्वार जैसे कई शहरों में आपको ऐसे हेचरी मिल जाएंगी, जहां से आप मछली के बीज को खरीद सकते हैं. मछली का बीज आपको बाजार में 85 पैसे प्रति बीज के हिसाब से मिल जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...