Home मछली पालन Fish Farming: अगस्त के महीने में ये सभी काम जरूर करें मछली पालक
मछली पालन

Fish Farming: अगस्त के महीने में ये सभी काम जरूर करें मछली पालक

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मछली पालन में भी मौसम के बदलाव के हिसाब से कुछ बदलाव करना चाहिए. जैसे अभी बारिश का मौसम चल रहा है तो इस दौरान मछली पालन में कुछ बदलाव या यूं कहें कि कुछ एहतियात बरतने की जरूरत है. तभी मछली पालन के काम में फायदा मिल सकता है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार (Animal and Fish Resources Department Government of Bihar) की मानें तो अगस्त के महीने में मछली पालकों को कुछ अहम बातों पर ध्यान देना चाहिए. ताकि मछली पालन में किसी तरह का कोई नुकसान न उठाना पड़ जाए.

लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) यहां आपको बताने जा रहा है कि अगस्त के महीने में मत्स्य-पालकों के द्वारा किन बातों का ध्यान देना चाहिए.

क्या करना है, जानें यहां
मत्स्य बीज उत्पादक प्रति वर्ष 30 प्रतिशत प्रजनक मछली को उपयोग करने के बाद हटा दें.

30 प्रतिशत नया प्रजनक मछली को नदी, चौर एवं मन से संग्रह करें, ऐसा करने से हैचरी में बीज उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी.

मत्स्य बीज उत्पादक हैचरी में प्रजनक मछली से दो से अधिक बार ब्रिडिंग नहीं करायें.

बादल एवं वृष्टि के समय मछलियां आहार लेना कम कर देती हैं.

बादल छाये रहने पर नियमित आहार की मात्रा को आधा कर दें एवं दृष्टि होने पर आहार नहीं दें.

अगस्त के महीने में पानी की गुणवत्ता के लिए जलीय प्रोबायोटिक्स 400 ग्राम प्रति एकड़ पानी में घोलकर छिड़काव करें.

मछली के अधिक वृद्धि के लिए गट प्रोबायोटिक्स 2-5 ग्राम प्रति किलोग्राम पूरक आहार में मिला कर प्रयोग करें.

निष्कर्ष
अगर आप ये काम कर लेते हैं तो फिर मछली पालन के काम में नुकसान नहीं होगा. उत्पादन बेहतर मिलेगा और आपको फायदा भी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...