Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन मछलियों को पालें
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन मछलियों को पालें

for startups regarding validation of their products & services, access to funding, market linkages, technology adoption and sustainability concerns.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मछली पालन में इस बात का जरूर ध्यान देना चाहिए कि हम कौन सी मछली पालें. जिससे ज्यादा मुनाफा हो. क्योंकि मछली पालन का काम मछली किसान फायदे के लिए ही करते हैं. ऐसे में उन्हें यह तय कर लेना चाहिए कि किस प्रजाति की मछली को पालें जिससे उन्हें ज्यादा फायदा हो. उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन विभाग (Uttar Pradesh Fisheries Department) की तरफ से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को मछली पालन में पाली जाने वाली चार प्रजातियों की मछलियों के बारे में बताया गया है. जिसे पालकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है.

गौरतलब है कि मछली बेहतरीन काम है और इससे सालाना 4 से 5 लाख रुपए आसानी से कमाया जा सकता है. वहीं मछली पालन में एक से लाख रुपए इंवेस्ट करना होता है. मछली पालन में सफल होने के लिए जरूरी है कि इसकी मुकम्मल जानकारी कर ली जाए.

इन प्रजातियों की मछलियों को पालें
आप पंगेसियस मछली को पाल सकते हैं. यह मछली मीठे पानी में तेजी से बढ़ने वाली मछली मानी जाती है और 8 महीने में 1 किलो तक वजन हासिल कर लेती है. यह मछली 200 से 250 रुपए प्रति किलो आसानी से बिक जाती है.

कतला मछली को भी आप पाल सकते हैं. यह मछली तेजी से बढ़ती है और इस मछली में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इसकी डिमांड भी ज्यादा है. ये मछली 10 से 12 महीने में ही एक से डेढ़ किलोग्राम वजन हासिल कर लेती है. कतला मछली 200 से 350 रुपए प्रति किलो तक बिकती है.

वहीं आप रोहू मछली को भी पाल सकते हैं. ये बेहद लोकप्रिय मछली है. रोहू मछली को अगर अच्छा फीड खिलाया जाए तो 8 से 10 महीने में 1 किलो तक की हो जाती है. वहीं यह मछली और मार्केट में 200 से 300 रुपए प्रति किलो बिकती है.

वहीं मृगल मछली भी तेजी से बढ़ती है. इसके चलते बहुत से मछली पालक इसे पालते हैं. ये मछली तीन से चार महीने में तैयार हो जाती है. यानि इस मछली से आप साल में तीन बार फसल ले सकते हैं. ये मछली 100 से 120 रुपऐ किलो तक बिकती है.

निष्कर्ष
यदि आप यहां बताई गई मछलियों को पालते हैं तो फिर इससे मछली पालन के काम में मुनाफा ज्यादा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...