Home मछली पालन Fish Farmers: बिहार सरकार की इस योजना से बढ़ जाएगा इन मछली पालकों का मुनाफा, पढ़ें डिटेल
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farmers: बिहार सरकार की इस योजना से बढ़ जाएगा इन मछली पालकों का मुनाफा, पढ़ें डिटेल

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. बिहार सरकार की तरफ से साल 2025-26 ​वित्तीय वर्ष के तहत फिश फीड मील बिजली सहायता योजना” के लिए आवेदन मांग गए हैं. बिहार सरकार इस योजना के तहत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा के तहत स्थापित 2 टन, 8 टन, 20 टन, और 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फीड मीलरों को महीने की बिजली खपत यूनिट के आधार पर आर्थिक मदद देगी. इससे मछली उत्पादन करने वालों को राहत मिलेगी और उनका मुनाफा बढ़ जाएगा. योजना का फायदा राज्य में PMMSY के तहत निजी क्षेत्र में 31 मार्च, 2025 तक स्थापित 2, 8, 20 एवं 100 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फिश फीड मील संचालक को ही मिलेगा.

सरकार की तरफ से बताया गया है कि इस योजना के तहत फिश फीड उत्पादन में महीने में बिजली खपत के आधार पर फीड मीलों को 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली वित्तीय सहायता अनुदान राशि दी जाएगी.

एक सौ टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के फिड मिलों को 3 रुपये प्रति यूनिट (अधिकतम 2 लाख रूपये प्रति माह तथा अधिकतम 24 लाख रूपये प्रति वर्ष) की दर से बिजली वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी.

योजना के तहत बिजली बिल में वित्तीय सहायता मासिक बिजली खपत यूनिट के आधार पर व्यवसायिक दर से आकलित बिजली बिल पर दी जायेगी. जिसमें Fixed Charge एवं अन्य अतिरिक्त Charge शामिल नहीं होगा.

इस योजना को बिहार में लागू होने से राज्य में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ​स्थापित कुल 53 फिश फीड में से कार्यरत फीड मिल संचालकों को फायदा होगा.

किसे मिलेगा फायदा
आवेदक द्वारा फिश फीड मील बिजली सहायता योजना हेतु अपना फिश फिड मील का फोटोग्राफ (पोस्टकार्ड साइज में) आवेदन पत्र के साथ लगाना जरूरी होगा.

आवेदन पत्र में आवेदक के द्वारा अपना मोबाईल नंबर तथा बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आईएफसी कोड अंकित किया जायेगा.

आवेदन के बाद लाभुकों का चयन, उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा की जायेगी.

आवेदन की प्रक्रिया क्या है
योजना हेतु आवेदन https://fisheries.bihar.gov.in/ पर ऑनलाईन (Online) के माध्यम से प्राप्त किए जायेंगे.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.12.2025 तक, इस योजना के विस्तृत जानकारी संख्या 2605, दिनांक-12.06.2025 से प्राप्त की जा सकती है.

विभागीय वेबसाईट https://state.bihar.gov.in/ahdCitizen Home.html पर डिस्पले होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...